विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chile Forest Fires: चिली के जंगल में आग लगने से 99 लोगों की मौत, सैकड़ों लोग लापता; अब तक 1600 घर नष्ट

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar
Published: Mon, 05 Feb 2024 06:00 AM (IST)

मध्य चिली में जंगल की आग भड़कने से 99 लोगों की मौत हो गई है और 32 शवों की पहचान ...और पढ़ें

चिली के जंगल में आग लगने से 99 लोगों की मौत, सैकड़ों लोग लापता
चिली के जंगल में आग लगने से 99 लोगों की मौत, सैकड़ों लोग लापता

रॉयटर्स, वीना डेल मार। मध्य चिली में जंगल की आग भड़कने से 99 लोगों की मौत हो गई है और 32 शवों की पहचान की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। आग बुझाने के लिए 19 हेलीकाप्टर और 450 से अधिक अग्निशामकों को लगाया गया है।

कई इलाकों में आसमान में धुआं छा गया

अधिकारियों ने कहा कि 1,600 घर नष्ट हो गए हैं। मध्य चिली के वालपराइसो क्षेत्र के कई इलाकों में शनिवार को आसमान में धुआं छा गया। अधिकारियों ने हजारों लोगों से अपने घरों को खाली करने की अपील की है। चिली के अधिकारियों ने कहा कि तटीय पर्यटन शहर विना डेल मार के आसपास के इलाके प्रभावित हुए हैं। बचाव दल सभी प्रभावित इलाकों तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहा है।

राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने जताई चिंता

गृहमंत्री कैरोलिना टोहा ने कहा कि वालपराइसो की स्थिति सबसे नाजुक है। उन्होंने कहा कि देश 2010 के भूकंप के बाद सबसे खराब आपदा का सामना कर रहा है। वालपराइसो क्षेत्र में तीन आश्रय स्थल बनाए गए हैं। राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने कहा कि स्थिति वास्तव में बहुत कठिन है।

बोरिक ने चिलीवासियों से बचावकर्मियों के साथ सहयोग का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अगर आपको वह स्थान छोड़ने को कहा जाता है तो ऐसा करने में संकोच न करें। गर्मी के महीनों में चिली में जंगल की आग असामान्य नहीं है।

गर्मी के कारण लगभग 27 लोगों की मौत

पिछले साल रिकॉर्ड गर्मी के कारण लगभग 27 लोगों की मौत हो गई और 400,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि प्रभावित हुई। टोहा ने कहा कि शुक्रवार और शनिवार के बीच जंगल की आग से प्रभावित क्षेत्र 30,000 से बढ़कर 43,000 हेक्टेयर हो गए। अधिकारियों की सबसे बड़ी ¨चता यह है कि आग शहरी क्षेत्रों के बहुत करीब भी भड़क उठी है।