महिला ने फ्लाइट में उतारे सारे कपड़े, मियामी जा रहे विमान में मचा हंगामा
अमेरिकन एयरलाइंस की बाल्टीमोर से मियामी जा रही उड़ान में एक महिला यात्री ने बीच हवा में अपने कपड़े उतार दिए और अश्लील हरकतें कीं।
-1789571349200_m.webp)
महिला ने विमान में उतारे सारे कपड़े।
HighLights
अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान में महिला ने कपड़े उतारे।
बाल्टीमोर से मियामी जा रही फ्लाइट में घटना हुई।
मियामी पहुंचने पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया।
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकन एयरलाइंस की एक उड़ान के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला यात्री ने बीच हवा में अपने सारे कपड़े उतार दिए और अश्लील हरकतें करने लगीं।
बता दें कि यह घटना शुक्रवार 11 सितंबर की रात करीब 9 बजे के बाद की है। अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 1779 ने बाल्टीमोर/वाशिंगटन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। यह उड़ान अपने तय समय से लगभग दो घंटे की देरी से रवाना हुई थी।
हवा में उतार दिए सारे कपड़े
मिली जानकारी के अनुसार विमान जब हवा में था, तो केबिन क्रू ने कॉकपिट को सूचना दी कि सीट नंबर 9D पर बैठी एक महिला यात्री ने अपने सारे कपड़े उतार दिए हैं और अन्य यात्रियों के सामने अवांछित व आपत्तिजनक हरकतें कर रही हैं।
क्रू और पायलट का एक्शन
विमान के कम्युनिकेशंस सिस्टम के जरिए एयरलाइन के ऑपरेशन सेंटर (IOC) को तुरंत संदेश भेजा गया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए लैंडिंग के समय स्थानीय पुलिस को तैयार रखा जाए।
हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए विमान का मार्ग नहीं बदला गया और वह तय समय के मुताबिक रात करीब 11:23 बजे मियामी में सुरक्षित उतर गया। विमान के लैंड होते ही गेट पर पुलिस पहले से मौजूद थी, जिन्होंने महिला को हिरासत में ले लिया। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला पर कौन-कौन से औपचारिक आरोप तय किए जाएंगे।
विमानों में नहीं थम रही ऐसी घटनाएं
गौरतलब है कि हवा में यात्रियों के इस तरह के खराब बर्ताव की यह कोई पहली घटना नहीं है। हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में रेनो से न्यू जर्सी जाने वाली अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट में एक शख्स ने दूसरे यात्री पर हमला कर दिया था, जिसके बाद क्रू मेंबर ने उसे उसकी सीट पर डक्ट-टेप से बांध दिया था।
इसके अलावा जून में डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इस्तांबुल जाने वाली तुर्की एयरलाइंस की एक फ्लाइट को रद्द करना पड़ा था। विमान जब रनवे पर टैक्सी कर रहा था, तभी टॉयलेट सिस्टम में खराबी आ गई जिसके कारण केबिन में गंदा पानी और सीवेज फैल गया था। इस वजह से पायलट को उड़ान रद्द कर विमान को वापस गेट पर लाना पड़ा था।
