विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर कोरिया में बदलेगी परंपरा... बेटे को दरकिनार कर बेटी को क्यों आगे बढ़ा रहे किम जोंग उन?

Published: Thu, 10 Sep 2026 11:51 PM (IST)

दक्षिण कोरियाई खुफिया एजेंसी NIS का अनुमान है कि किम जोंग उन अपने बेटे को दरकिनार कर अपनी बेटी किम ...और पढ़ें

बेटे को दरकिनार कर बेटी को क्यों आगे बढ़ा रहे किम जोंग उन। (रॉयटर्स)

बेटे को दरकिनार कर बेटी को क्यों आगे बढ़ा रहे किम जोंग उन। (रॉयटर्स)

HighLights

  1. किम जोंग उन बेटी को उत्तराधिकारी के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं।

  2. दक्षिण कोरियाई खुफिया एजेंसी NIS ने यह अनुमान लगाया है।

  3. किम जू ए की उम्र 13 वर्ष, सत्ता संभालने की तैयारी।

डिजिटल डेस्क, सियोल। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी नेशनल इंटेलीजेंस सर्विस (NIS) अंदाजा लगा रही है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन किन कारणों से अपनी बेटी को उत्तराधिकारी के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। किम ऐसा तब कर रहे हैं जबकि उनके एक बेटा भी है। विदित हो कि स्थापना काल से ही दोनों देशों के बीच शत्रुता वाली स्थिति है।

गुरुवार को एनआइएस ने बयान जारी कर कहा, किम जोंग का एक बेटा भी है लेकिन वह उसे उत्तराधिकारी बनाने के लिए आगे नहीं बढ़ा रहे हैं। जबकि किम जोंग उन अपने पिता किम जोंग इल की मृत्यु के बाद 2011 में उत्तराधिकारी के रूप में देश के शासक बने थे।

एनआइएस ने अपने पूर्व आकलन को एक बार फिर पुष्ट करते हुए बताया है कि किम जोंग उन की बेटी किम जू ए की उम्र संभवत: 13 वर्ष है और उन्हें देश की सत्ता संभालने के लिए अभी से तैयार किया जा रहा है।

एनआइएस किम जोंग उन के सबसे बड़े बेटे के बारे में पुख्ता जानकारी जुटाने में लगी है लेकिन उसके बारे में एजेंसी को ज्यादा जानकारी नहीं है। खुफिया एजेंसी को पता चला है कि किम जोंग की बेटी से छोटी एक और संतान है लेकिन वह लड़का है या लड़की, यह पुष्ट नहीं है।

(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)