इंडोनेशिया की मशहूर गायिका क्यों अपने मुंह पर टेप लगा कर सोती है?
एंडेन ने दावा किया है कि बुटेको करने से उन्हें अच्छी नींद आती है। बुटेको तकनीक का आविष्कार 1950 में सोवियत डॉक्टर कोंस्टनटिन पाव्लोविक बुटेको ने किया था।
By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 01:06 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 01:18 PM (IST)
जकार्ता, एजेंसी। इंडोनेशिया की मशहूर गायिका एंडेन मुंह पर टेप लगाकर सोती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम में तस्वीर डालकर इस बात की स्वीकारोक्ति की। अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनका परिवार पिछले तीन महीने से बुटेको की प्रैक्टिस कर रहा है। बुटेको एक प्रक्रिया है, जिसमें सांस लेने के तरीके शामिल हैं। इसमें से एक तरीका है मुंह पर टेप लगाकर नाक से सांस लेना।
एंडेन ने दावा किया है कि बुटेको करने से उन्हें अच्छी नींद आती है। बुटेको तकनीक का आविष्कार 1950 में सोवियत डॉक्टर कोंस्टनटिन पाव्लोविक बुटेको ने किया था। उनका मानना था कि इस तकनीक को अपनाने से सांस संबंधी बीमारियां दूर हो जाती हैं। बुटेको से मधुमेह से लेकर थकान, एकाग्र न हो पाने और अवसाद जैसी बीमारियों में सुधार लाने का दावा किया गया है। हालांकि कई डॉक्टरों ने बच्चों के मुंह पर टेप लगाने को खतरनाक बताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें