कोरोना महामारी के बीच सुर्खियों में रहे ये मुल्क, दुनिया में 24 घंटों में 106,000 नए मरीज संक्रमित
दुनिया में कोरोना के 50 लाख से अधिक मामले दर्ज हैं। आइए जानते है दुनिया के उन मुल्कों के बारे में जिन्होंने कोरोना के बीच कुछ अलग किया या किन्हीं कारणों से सुर्खियों में रहे।
By Ramesh MishraEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 07:56 AM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 07:56 AM (IST)
जेनेवा, एजेंसी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि दुनिया भर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 106,000 नए मरीज संक्रमित हुए हैं। मरीजों की संख्या के मामले में यह रिकॉर्ड है। दुनिया में कोरोना वायरस के 50 लाख से अधिक मामले दर्ज हैं। आइए जानते है दुनिया के उन मुल्कों के बारे में, जिन्होंने कोरोना महामारी के बीच कुछ अलग किया या किन्हीं कारणों से सुर्खियों में रहे।
यूरोप
- एस्टोनिया दुनिया का ऐसा पहला मुल्क है, जिसने लॉकडाउन के बाद नागरिकों को कार्यस्थल पर सुरक्षित लौटने के लिए डिजिटल प्रतिरक्षा पासपोर्ट तैयार करने की योजना बनाई है।
- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 1 जून से एक ऐसे प्रोगाम को शुरू करने का ऐलान किया है, जिसके तहत कोरोना के संदिग्ध लोगो की खोज करके उनकी जांच कराई जाएगी। खासतौर पर उन लोगों की जांच की जाएगी, जो कोरोना पाजिटिव लोगों के संपर्क में हैं।
- रूस ने बुधवार को कोरोना वायरस के दो रिकॉर्ड दर्ज किए हैं। पहला रिकॉर्ड, नए कोरोनासंक्रमित मरीजों की संख्या में भारी कमी का है। दूसरा, अस्पतालों में सबसे कम मरीजों की आमद के साथ सर्वाधिक मरीज ठीक होकर अपने घर गए।
- आयरलैंड अपने लॉकडाउन के बंधन को शिथिल कर सकता है। देश में कोरोना वायरस नियंत्रण होने की स्थिति में वह अपनी अर्थव्यवस्था के कुछ हिस्सों को पुन: खोल सकता है। आयरलैंड के स्वास्थ्य मंत्री ने आशा व्यक्त किया है दूसरे चरण में 8 जून को अर्थव्यवस्था के कुछ हिस्सों को पुन: खोला जाएगा।
अमेरिका महाद्वीप
- अमेरिकी इम्यूनोथेरेपी कंपनी इनोवियो फार्मास्यूटिकल्स इंक का दावा है कि उसने कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के सुरक्षात्मक एंटीबॉडी और प्रतिरक्षा प्रणाली का प्रायोगिक टीका विकसित किया है। इसका परीक्षण चूहों और गिनी सूअरों पर किया जाएगा।
- कनाडा सरकार ने पहली बार सार्वजनिक रूप से मास्क पहनने की सिफारिश की गई। पेरू में कोरोना वायरस के प्रसार में तेजी आई है। देश में कोरोना के आंकड़े 104,000 के पार हो गया है।
- कोरोना महामारी से निपटने से नाकाम रहने के लिए राष्ट्रपति जायर बोलसनारो की देश भर में निंदा हो रही है। उन्होंने अर्थव्यवस्था को खोलने की गलती की। इसके अलावा विशेषज्ञों द्वारा मना किए जाने के बावजूद मलेरिया रोधी दवा क्लोरोक्वीन को लेने की सिफारिश की।
मध्य पूर्व और अफ्रीका
- मिस्र 12 महीनों के लिए लोगों के वेतन से एक फीसद की कटौती करेगा। आर्थिक मंदी से उबारने के लिए कैबिनेट ने इस बाबत मसौदा तैयार किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें