Move to Jagran APP

बोको हराम के वीडियो में दिखीं अगवा चिबूक लड़कियां, कहा- हम कभी नहीं लौटेंगे

बोको हराम के आतंकियों ने अप्रैल, 2014 में चिबूक के एक सरकारी स्कूल के हॉस्टल से 276 छात्राओं को अगवा कर लिया था।

By Kishor JoshiEdited By: Published: Mon, 15 Jan 2018 06:48 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jan 2018 07:19 AM (IST)
बोको हराम के वीडियो में दिखीं अगवा चिबूक लड़कियां, कहा-  हम कभी नहीं लौटेंगे
बोको हराम के वीडियो में दिखीं अगवा चिबूक लड़कियां, कहा- हम कभी नहीं लौटेंगे

लागोस (रायटर)। आतंकी संगठन बोको हराम ने 2014 में नाइजीरिया के चिबूक शहर से अगवा की गई कुछ स्कूली छात्राओं का एक और वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में बुर्का पहने एक लड़की को कहते दिखाया गया है, 'हम चिबूक लड़कियां हैं। हम पर अल्लाह की मेहरबानी है। हम कभी नहीं लौटेंगे। हम सभी का निकाह बोको हराम के नेता अबू बकर शेखू से हो गया है। हमें यहां किसी चीज की कोई कमी नहीं है।'

loksabha election banner

21 मिनट लंबे इस वीडियो में करीब 12 लड़कियां दिख रही हैं। उनमें से कुछ बच्चे भी लिए हैं। वीडियो में शेखू भी मशीन गन से फायरिंग करने के बाद उपदेश देता दिख रहा है। पिछले साल मई में भी ऐसा ही एक वीडियो जारी किया गया था जिसमें एक बंदूकधारी स्कूली छात्रा घर नहीं लौटने की बात कर रही थी।

बोको हराम के आतंकियों ने अप्रैल, 2014 में चिबूक के एक सरकारी स्कूल के हॉस्टल से 276 छात्राओं को अगवा कर लिया था। इनमें से 59 किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रही थीं। पिछले साल मई में सरकार और आतंकी संगठन के बीच समझौते के बाद 82 लड़कियों को रिहा कर दिया गया था।

इससे पहले भी बोको हराम ने 24 लड़कियों को मुक्त कर दिया था। लेकिन अब भी करीब 100 लड़कियां बोको हराम की कैद में हैं। नाइजीरिया में 2009 से शुरू हुई हिंसा के बाद बोको हराम के हमलों में करीब 20 हजार लोग मारे गए। आतंकियों ने हजारों महिलाओं को अगवा किया, जिसमें चिबूक की ये छात्राएं भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: नाइजीरियाई शहर पर आतंकी संगठन बोको हराम का कब्जा

यह भी पढ़ें: जानिए, क्यों अपनी ही लगाई आग में आज झुलस रहे हैं इस्लामिक देश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.