VIDEO: वारे रे मंत्री, दुनिया कोरोना से परेशान, इनको मास्क पहनने तक का तरीका नहीं पता
बेल्जियम के कानून मंत्री गेंज तीन बार के प्रयास में भी ठीक तरह से अपने चेहरे पर मास्क नहीं पहन पाते हैं उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
ब्रुसेल्स। दुनियाभर के देश कोरोना वायरस से परेशान है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए दुनियाभर में दो ही तरीके अपनाए जा रहे हैं, इनमें से एक है मास्क का प्रयोग और दूसरा सेनिटाइजर का प्रयोग। इन्हीं दोनों तरीकों का इस्तेमाल करके लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से बच सकते हैं।
लगभग हर किसी को इसके बारे में पता चल गया है मगर बेल्जियम से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसको देखकर ऐसा लगता है कि अब तक वहां के लोगों को मास्क पहनने तक का तरीका पता नहीं चल पाया है। ये वीडियो किसी आम आदमी का नहीं है बल्कि वहां के कानून मंत्री का है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इन कानून मंत्री का नाम क्वेन गेंज हैं।
Belgium’s minister of Justice Koen Geens does plenty of injustice to this face mask...
Hair band? Eye mask? Go figure: pic.twitter.com/mGzvSTP0fa— Joyce Karam (@Joyce_Karam) May 1, 2020
तीन बार में भी नहीं पहन पाए मास्क
बेल्जियम के कानून मंत्री क्वेन गेंज कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान वो दो बार मास्क पहनने की कोशिश करते हैं तीसरी बार के प्रयास में वो मास्क पहनने में कामयाब हो पाते थे मगर वो भी प्रॉपर तरीके से नहीं। उनके मास्क पहनने के तरीके को कई मीडियाकर्मी अपने कैमरे और वीडियो में कैद कर लेते हैं उसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।
वीडियो हो गया वायरल
सोशल मीडियो पर उनका जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें मंत्री क्वेन गेंज को मास्क पहनने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। कभी मास्क को गेंज सिर पर पहनते हैं तो कभी आंखों को मास्क से छिपा लेते हैं, उसके बाद के लगातार प्रयास के बावजूद कानून मंत्री मास्क पहनने में सफल नहीं हो पाते हैं। कानून मंत्री का मास्क पहनने का अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग उनकी इस अदा पर खूब मजा ले रहे हैं।
सोशल मीडिया पर उड़ने लगा मजाक
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। किसी ने कहा कि कानून मंत्री से ऐसी तो उम्मीद नहीं थी, किसी ने लिखा कि कानून मंत्री ने मास्क के साथ नाइंसाफी की है। किसी ने लिखा कि दुनियाभर के नेता मास्क पहनकर जनता को मास्क पहनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं ऐसे में कानून मंत्री का मास्क पहनने के लिए मजाक करना कतई ठीक नहीं है।