Move to Jagran APP

उपराष्ट्रपति ने फ्रांस में किया भारत निर्मित युद्ध स्मारक का उद्घाटन

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने प्रथम विश्वयुद्ध में शहीद भारतीय सैनिकों के सम्मान में उत्तरी फ्रांस में निर्मित पहले युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 11:57 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 11:57 PM (IST)
उपराष्ट्रपति ने फ्रांस में किया भारत निर्मित युद्ध स्मारक का उद्घाटन
उपराष्ट्रपति ने फ्रांस में किया भारत निर्मित युद्ध स्मारक का उद्घाटन

पेरिस, प्रेट्र। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को प्रथम विश्वयुद्ध में शहीद भारतीय सैनिकों के सम्मान में भारत द्वारा उत्तरी फ्रांस में निर्मित पहले युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया। उपराष्ट्रपति शुक्रवार से तीन दिवसीय यात्रा पर फ्रांस में हैं।

loksabha election banner

विल्लर्स गुइसलेन कस्बे में युद्ध स्मारक के उद्घाटन के दौरान नायडू ने फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों और बच्चों से बातचीत भी की। उपराष्ट्रपति ने कहा, 'यह उन हजारों भारतीय सैनिकों को महान श्रद्धांजलि है जिनके साहस और समर्पण को पूरी दुनिया ने सराहा है।'

आजादी के बाद यह अपनी तरह का पहला ऐसा स्मारक है जिसे भारत ने फ्रांस में बनाया है। इस स्मारक के निर्माण की घोषणा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जून, 2018 में अपनी पिछली पेरिस यात्रा के दौरान की थी। उद्घाटन के बाद उपराष्ट्रपति ने स्थानीय और भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित भी किया।

वेंकैया नायडू प्रथम विश्व युद्ध के युद्ध विराम घोषणा के सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए फ्रांस में हैं। इन कार्यक्रमों में 50 से ज्यादा देशों के प्रमुखों या उनके प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की संभावना है।

रविवार को उपराष्ट्रपति आर्क डी ट्रायम्फ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों करेंगे। कार्यक्रमों से इतर वह कई द्विपक्षीय बैठकों में भी भाग लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.