मोरोनी, प्रेट्र/एएनआइ। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और कोमोरोस के राष्ट्रपति अजाली असौमानी ने शुक्रवार को समग्र बातचीत की और दोनों देशों ने रक्षा सहयोग और स्वास्थ्य समेत छह समझौते पर हस्ताक्षर किए। कोमोरोस को भारत दो करोड़ डॉलर का लाइन ऑफ क्रेडिट देगा। कोमोरोस के राष्ट्रपति ने उपराष्ट्रपति को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द आर्डर आफ द ग्रीन क्रिसेंट' प्रदान किया।
Vice-President M Venkaiah Naidu was conferred 'The Order of the Green Crescent', the highest Civilian Honour of Comoros, by the President of the Union of Comoros, Azali Assoumani, in Moroni today. pic.twitter.com/WmBUA8VTkG
— ANI (@ANI) October 11, 2019
नायडू 10 से 14 अक्टूबर तक कोमोरोस और सियेरा लियोन के दौरे पर हैं। नायडू ने ट्वीट कर कहा, 'मोरोनी में कोमोरोस के राष्ट्रपति असौमानी से आज देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द आर्डर आफ द ग्रीन क्रिसेंट' पा कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।'एक अन्य ट्वीट में उपराष्ट्रपति ने कहा, 'भारत और कोमोरोस के बीच छह महत्वपूर्ण समझौते पर किए गए हस्ताक्षर का गवाह बना। रक्षा सहयोग से संबंधित सहमति पत्र तथा स्वास्थ्य एवं संस्कृति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। हमने छोटी यात्राओं के लिए राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा से एक-दूसरे को छूट देने का फैसला किया है।
'उन्होंने कहा, 'समुद्री पड़ोसी होने के नाते, भारत और कोमोरोस के बीच सहयोग और हमारे रक्षा संबंधों को बढ़ाने की शानदार गुंजाइश है, विशेष रूप से समुद्री क्षेत्र में।' उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में कोमोरोस के समर्थन के साथ-साथ सुरक्षा परिषद में सुधारों और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत की उम्मीदवारी के लिए उसके निरंतर समर्थन के लिए राष्ट्रपति अजाली असौमानी को धन्यवाद देता हूं।' नायडू ने भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात की।
Posted By: Arun Kumar Singh
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप