वानुआतू में एक के बाद एक तीन शक्तिशाली भूकंप, बड़े झटकों से दहली धरती
वानुआतू द्वीप समूह के पास शनिवार को 7.2, 6.9 और 6.3 तीव्रता के तीन शक्तिशाली भूकंप दर्ज किए गए। इन ...और पढ़ें

वानुआतू आइलैंड पर भूकंप के जोरदार झटके (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
वानुआतू में 7.2, 6.9 और 6.3 तीव्रता के तीन शक्तिशाली भूकंप।
अमेरिकी और भारतीय एजेंसियों ने भूकंप के झटकों की पुष्टि की।
इन झटकों से किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं।
डिजिटल डेस्क, पोर्ट विला। वानुआतू द्वीप समूह के पास आज शनिवार को एक के बाद एक कई भूकंप आए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने इस क्षेत्र में 7.2, 6.9 और 6.3 तीव्रता के भूकंप दर्ज किए हैं।
एजेंसियों से मिली जानकारी में, इन शक्तिशाली भूकंप के झटकों से फिलहाल किसी के हताहत होने या किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
एक के बाद एक आए तीन भूकंप
USGS ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके बताया कि वानुआतू के सोला से लगभग 200 किलोमीटर पश्चिम में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया।
एजेंसी ने यह भी बताया कि पोर्ट-ओल्री से लगभग 197 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में 6.9 तीव्रता का और पोर्ट-ओल्री से लगभग 170 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया।
भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने शनिवार सुबह वानुआतू द्वीप समूह में 6.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया।
NCS ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि यह भूकंप भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार सुबह 8:01 बजे आया और इसका केंद्र 20 किलोमीटर की गहराई पर था।
दोनों एजेंसियों द्वारा बताई गई तीव्रता और स्थान शुरुआती अनुमान हैं और इनकी रिपोर्टों में कुछ अंतर है।
(समाचार एजेंसी एएनआइ के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- 'अमेरिका फिर करेगा 28 फरवरी जैसा हमला', ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ने कहा- काट देंगे इंटरनेट केबल
