विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिकी एक्शन पर बोले यूरेशिया चीफ इयान ब्रेमर- 'यह सत्ता परिवर्तन नहीं, जुआ है'

Published: Wed, 07 Jan 2026 04:08 PM (IST)

अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी पर यूरेशिया ग्रुप के अध्यक्ष इयान ...और पढ़ें

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो। (रॉयटर्स)

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो। (रॉयटर्स)

HighLights

  1. मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया।

  2. इयान ब्रेमर ने इसे 'सत्ता का जुआ' बताया, सत्ता परिवर्तन नहीं।

  3. ट्रंप ने घोषणा की, अमेरिका वेनेजुएला को अनिश्चित काल तक चलाएगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेनेजुएला में अमेरिकी मिलिट्री एक्शन में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी ने अंतरराष्ट्रीय जगत में हलचल मचा कर रख दी है। इस मसले पर यूरोशिया ग्रुप के अध्यक्ष और ग्लोबल रिस्क एक्सपर्ट इयान ब्रेमर ने कहा कि यह सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि सत्ता का जुआ है, जिसमें पासा फेंको और देखो आगे क्या होता है।

NDTV के मुताबिक, ब्रेमर ने कहा कि अमेरिका, वेनेजुएला से कई शर्ते पूरी करने की मांग कर रहा है। यह रूस, ईरान,क्यूबा और हिजबुल्लाह से संबंध से तोड़ना, अमेरिकी कंपनियों को तेल और खनिजों कर पहुंच देना और ड्रग्स निर्यात रोकना। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर नई सरकार इन शर्तों को नहीं मानती तो अमेरिका मादुरो की तरह फिर सैन्य कार्रवाई करेगा।

वहीं, अमेरिकी हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने कहा कि 'सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि व्यवहार में बदलाव' की मांग है।

अमेरिका ने मादुरो को किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि अमेरिकी ऑपरेशन में मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क ले जाया गया, जहां उन पर ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के आरोप में मुकदमा चलाया जा रहा है। अमेरिकी ऑपरेशन में वेनेजुएला के नागरिक और सैनिकों सहित 40 लोग मारे गए, जबकि कोई अमेरिकी हताहत नहीं हुआ।

वेनेजुएला को चलाएगा अमेरिका- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एलान किया कि अमेरिका अनिश्चित काल तक वेनेजुएला को चलाएगा जिससे के तेल हित सुरक्षित किए जा सकें। इसके अलावा ट्रंप गाजा के लिए 'पोस्ट बोर्ड ऑफ पीस' का नेतृत्व करने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे अमेरिका एक और लंबे मिडिल ईस्ट एंगेजमेंट में शामिल होगा।

यह भी पढ़ें- 'चीन-रूस और क्यूबा को वेनेजुएला से बाहर निकालो', US ने शुरू किया तेल का खेल; क्या है ट्रंप का प्लान?