गर्लफ्रेंड से मिलने गए अमेरिकी नौसेना दिग्गज को ईरान में 10 साल की सजा
ईरान ने अमेरिकी नौसेना के माइकल व्हाइट को महिला संग तस्वीर अपलोड करने मामले में 10 साल की सजा सुनाई है। अमेरिकी नौसेना माइकल व्हाइट पर महिला मित्र से चोरी छुपे मिलने का भी आरोप है।
By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 10:28 AM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 10:30 AM (IST)
तेहरान, रॉयटर। अमेरिकी नौसेना के एक दिग्गज को ईरान में 10 साल जेल की सजा सुनाई गई। उन्हें पिछले साल जुलाई में मशहद शहर स्थित एक महिला के घर से तब गिरफ्तार किया गया था, जब वह उससे मिलने गए थे। वकील मार्क जैद के मुताबिक माइकल व्हाइट (46) को छह और नौ मार्च की अलग-अलग सुनवाई में दोषी ठहराया गया है।
उन पर देश के शीर्ष नेता को अपमानित करने और निजी तस्वीरों को सार्वजनिक रूप से पोस्ट करने का आरोप है। जैद ने बताया कि पहले आरोप का आधार अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। जबकि दूसरे आरोप के तहत माना जा रहा है कि महिला के साथ बैठी खुद की तस्वीर पोस्ट करने को आधार बनाया गया है। ईरानी अधिकारियों ने लगाए गए आरोपों का विवरण जारी नहीं किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें