Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिकी सैन्य विमान Osprey जापान के पास समुद्र में हुआ क्रैश, फ्लाइट में सवार थे आठ यात्री

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 12:43 PM (IST)

    अमेरिकी सैन्य विमान (ऑस्प्रे) बुधवार को जापान के याकुशिमा द्वीप में समुद्र के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जापानी समाचार एजेंसी जिजी ने जानकारी दी कि फ्लाइट में आठ यात्री सवार थे। यात्रियों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है। इससे पहले म्यूनिख से बैंकॉक जाने वाली लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट (LH772) को बुधवार सुबह दिल्ली डायवर्ट किया गया।

    Hero Image
    अमेरिकी सैन्य विमान जापान के पास समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। (फोटो सोर्स: एपी)

    रॉयटर्स, टोक्यो। अमेरिकी सैन्य विमान (Osprey) बुधवार को जापान के याकुशिमा द्वीप के नजदीक समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जापानी समाचार एजेंसी जिजी ने जानकारी दी कि फ्लाइट में आठ यात्री सवार थे। यात्रियों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समुद्र में गिरते ही विमान के बाएं इंजन से आग लग गई

    जापानी ब्रॉडकास्टर एमबीसी ने बताया कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:47 बजे हुई, स्थानीय निवासियों ने बताया कि विमान के समुद्र में गिरते ही विमान के बाएं इंजन से आग लग गई थी। जापान में अमेरिकी सेना के प्रवक्ता ने तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की। अधिकारियों ने कहा, यात्रियों की खोज और बचाव अभियान जारी है।

    यही भी पढ़ें: पति-पत्नी के बीच झगड़े ने दिल्ली एयरपोर्ट पर कराई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, म्यूनिख से बैंकॉक जा रहा था विमान