अमेरिका: जॉर्जिया में घर में घुसकर पांच लोगों को गोलियों से भूना, इलाके में दहशत
अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के डगलस शहर में एक घर के अंदर अंधाधुंध गोलीबारी में पांच लोगों की हत्या कर दी गई।

जॉर्जिया में गोलीबारी।
HighLights
डगलस, जॉर्जिया में एक घर में पांच लोगों की हत्या।
पुलिस को शुक्रवार देर रात गोलीबारी की सूचना मिली।
हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं, जांच जारी।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां डगलस शहर में एक रिहायशी मकान के भीतर अंधाधुंध गोलीबारी में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
डगलस पुलिस विभाग ने शनिवार को जानकारी दी कि पुलिस को शुक्रवार देर रात गोलियों की आवाज सुनने और फायरिंग की सूचना मिली थी।
खून से लथपथ मिले पांच लोग
मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। घर के अंदर का नजारा बेहद डरावना था, जहां पांच लोग खून से लथपथ पड़े थे।पुलिस ने बताया कि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए सभी पांचों लोगों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया।
हत्या क वजह अभी साफ नहीं
मामले में पुलिस ने बताया कि एक साथ पांच लोगों की हत्या के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस विभाग ने बताया है कि इस मामले की जांच जारी है और हर एंगल से सुराग तलाशे जा रहे हैं। हमलावर कौन थे और उन्होंने इस खौफनाक वारदात को क्यों अंजाम दिया, इसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगा।
