Move to Jagran APP

World Economic Forum 2022: भारत में WHO की covid-19 रिपोर्ट पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जताई निराशा

World Economic Forum 2022 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारत में कोरोना की वजह से होने वाली मौतों पर डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट पर निराशा और चिंता व्यक्त की है। बता दे कि स्वास्थ्य मंत्री इन दिनों WEF में भाग लेने कुछ कैबिनेट सहयोगियों के साथ जिनेवा में हैं।

By Ashisha RajputEdited By: Published: Mon, 23 May 2022 10:03 PM (IST)Updated: Mon, 23 May 2022 10:03 PM (IST)
World Economic Forum 2022: भारत में WHO की  covid-19 रिपोर्ट पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जताई निराशा
स्वास्थ्य मंत्री इन दिनों WEF में भाग लेने, कुछ कैबिनेट सहयोगियों के साथ जिनेवा में हैं। (फोटो-एएनआइ)

जिनेवा, एएनआइ। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, इन दिनों विश्व आर्थिक मंच (WEF) में भाग लेने के लिए अपने कुछ कैबिनेट सहयोगियों के साथ जिनेवा में हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के हालिया दावे के बारे में अनसुलझे मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में COVID-19 के कारण 1 जनवरी, 2020 और 31 दिसंबर, 2021 के बीच लगभग 5,20,000 के आधिकारिक टोल के विपरीत 47 लाख अतिरिक्त मौतों की सूचना दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, 'भारत और अन्य देशों द्वारा व्यक्त की गई चिंता की अनदेखी करते हुए, डब्ल्यूएचओ द्वारा सर्व-कारण अधिक मृत्यु दर पर रिपोर्ट तैयार और प्रकाशित करने के तरीके पर भारत अपनी निराशा व्यक्त करना चाहता।'

loksabha election banner

उन्होंने आगे कहा कि 'केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद, भारत के सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों का प्रतिनिधित्व करने वाली एक संवैधानिक संस्था ने एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित कर मुझे इस संबंध में अपनी सामूहिक निराशा और चिंता व्यक्त करने के लिए कहा।' 

बता दें कि WEF 2022 इस बार जनवरी के बजाय वसंत ऋतु में बैठक कर रहा है वैश्विक महामारी COVID-19 के कारण इसे कई मौकों पर स्थगित कर दिया गया था।

आपको बता दें कि इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने डब्ल्यूएचओ की इस रिपोर्ट के लिए  शीर्ष अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इसे उठाने का आग्रह किया था, जिसमें कर्नाटक, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, झारखंड, सिक्किम और महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री शामिल थे।

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट पर भारत पहले दिन से कोरोना के चलते हुई मौतों की गणना करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा अपनाए गए तरीके पर सवाल उठा रहा है। भारत ने कहा है कि उसके जैसे विशाल भौगोलिक आकार और जनसंख्या वाले देश में मौतों का आकलन करने के लिए एक ही गणितीय माडल का उपयोग नहीं किया जा सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.