COVID-19 के प्रकोप के चलते संयुक्त राष्ट्र महासभा की पूर्व निर्धारित सभी बैठकें टली या रद हुईं
कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपनी पूर्व निर्धारित सभी बैठकों को स्थगित या रद कर दिया है।
संयुक्त राष्ट्र, एजेंसी। कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपनी पूर्व निर्धारित सभी बैठकों को स्थगित या रद कर दिया है। महासभा ने अपने एक बयान में कहा है कि 'अपराधों की रोकथाम और आपराधिक न्याय' पर होने वाली 14वीं संयुक्त राष्ट्र कांग्रेस की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। इसमें आगे कहा गया है कि इस बैठक के लिए नई तारीख और नियत समय की सूचना दी जाएगी।
करीब एक दर्जन बैठकें हुईं रद या स्थगित
कांग्रेस की यह बैठक 20 अप्रैल से 27 अप्रैल तक जापान क्योटो में होने वाली थी। इस बैठक के पूर्व 19 अप्रैल को एक पूर्व कांग्रेस की बैठक होने वाली थी। परमाणु-हथियार-मुक्त क्षेत्र को लेकर यह बैठक मंगोलिया में होनी थी। इसके अलावा 24 अप्रैल को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित होने वाली एक बैठक को भी 2021 तक स्थगित कर दिया गया। सतत विकास लक्ष्य 14 के कार्यान्वयन का समर्थन करने के लिए 2020 संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन को भी रद कर दिया गया। सतत विकास के लिए महासागरों, समुद्रों और समुद्री संसाधनों का उपयोग विषय पर आधारित यह बैठक 2 से 6 जून तक लिस्बन में आयोजित होने वाली थी। महासभा द्वारा तय की जाने वाली तारीख को स्थगित कर दिया गया। इसके अलावा प्रकृति के साथ सद्भाव पर बातचीत को भी रद कर दिया गया है। यह महासभा के 74 वें सत्र के दौरान आयोजित होने वाला था।
दुनियाभर में फैले संयुक्त राष्ट्र के 189 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित
दुनिया का सबसे बड़ा संगठन कोरोना महामारी की चपेट में हैं। दुनियाभर में फैले संयुक्त राष्ट्र के 189 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित है। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने कहा कि रविवार तक संयुक्त राष्ट्र से जुड़े 189 में कोरोना पोजिटिव पाया गया है। कोरोना महामारी से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र ने इस बहस को भ्रातिपूर्ण और अतार्किक कहा है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने 13 मार्च को संयुक्त राष्ट्र के सभी स्टाफ सदस्यों को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में COVID-19 के प्रसार को कम करने के लिए 16 मार्च से 12 अप्रैल तक दूर से काम करने की मांग की। 1 अप्रैल को उन्होंने दूरसंचार के लिए अपने आदेश को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया।
कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 119,686 को पार
दुनिया भर में कोरोना महामारी का प्रसार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 19 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया। वाशिंगटन स्थित जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह तक कोरोना मरीजों की संख्या 1,920,618 थी। कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 119,686 को पार कर गया। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका रहा है। अमेरिका ने इस मामले में यूरोपीय देश इटली और स्पेन को भी पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका में कोरोना मरीजों की संख्या 582,580 के पार पहुंच गई है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 23,622 के पार हो चुकी है।