विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फ्रांस में रेनुआ संग्रहालय से चोरी हुईं दो बहुमूल्य पेंटिंग बरामद, छह गिरफ्तार; जानें ऐसा क्या था इन कलाकृतियों में

Published: Sun, 11 Oct 2026 02:10 AM (GMT+05:30)

फ्रांस के दक्षिणी हिस्से में स्थित रेनुआ संग्रहालय से पिछले महीने चोरी हुईं दो पेंटिंग बरामद कर ली गई हैं। ...और पढ़ें

फ्रांस में रेनुआ संग्रहालय से चोरी हुईं दो बहुमूल्य पेंटिंग बरामद

फ्रांस में रेनुआ संग्रहालय से चोरी हुईं दो बहुमूल्य पेंटिंग बरामद

HighLights

  1. बरामद कलाकृतियों में फ्रांसीसी अभिनेत्री कोलोना रोमानो का लगभग 1910 में बनाया गया चित्र

  2. यह संग्रहालय कभी प्रसिद्ध इंप्रेशनिस्ट चित्रकार पियरे-अगस्ट रेनुआ का निवास हुआ करता था

न्यूयॉर्क टाइम्स, पेरिस। फ्रांस के दक्षिणी हिस्से में स्थित रेनुआ संग्रहालय से पिछले महीने चोरी हुईं दो पेंटिंग बरामद कर ली गई हैं। इस मामले में छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी की घटना काग्न-सुर-मेर शहर में हुई थी।

बरामद कलाकृतियों में फ्रांसीसी अभिनेत्री कोलोना रोमानो का लगभग 1910 में बनाया गया चित्र और 1886 के आसपास बनाई गई आयल पेंटिंग कृति ‘यंग वुमन एट द वेल’ शामिल हैं।

यह संग्रहालय कभी प्रसिद्ध इंप्रेशनिस्ट चित्रकार पियरे-अगस्ट रेनुआ का निवास हुआ करता था। अधिकारियों के अनुसार, चोरों ने शुरुआत में चार पेंटिंग चुराई थीं, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर भागने की कोशिश में दो कलाकृतियां बगीचे में छोड़ दी थीं।

सुरक्षा अलार्म बजने के पांच मिनट के भीतर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। शहर के मेयर ब्रायन मैसों ने पेंटिंग की बरामदगी पर राहत जताते हुए इन्हें शहर की सांस्कृतिक विरासत और रेनुआ की अमूल्य धरोहर बताया। फ्रांस की संस्कृति मंत्री कैथरीन पेगार्ड ने भी इसे बड़ी राहत करार दिया।