विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंडोनेशिया में दो पुरुषों को सरेआम मारे गए 80 कोड़े, दोनों पर एक दूसरे से गले मिलने और चुंबन का लगा आरोप

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Wed, 27 Aug 2025 05:30 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 27 Aug 2025 06:54 AM (GMT+05:30)

इंडोनेशिया के बांदा आचे प्रांत में एक दूसरे को चुंबन लेने वाले दो पुरुषों को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे ...और पढ़ें

इंडोनेशिया में एक दूसरे को चुंबन लेने वाले दो पुरुषों को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे गए (सांकेतिक तस्वीर)
इंडोनेशिया में एक दूसरे को चुंबन लेने वाले दो पुरुषों को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे गए (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. इंडोनेशिया में एक दूसरे को चुंबन लेने वाले दो पुरुषों को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे गए
  2. शरिया अदालत ने उन्हें इसके लिए इस्लामी कानून का उल्लंघन करने का दोषी ठहराया

 एपी, बांदा आचे (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के बांदा आचे प्रांत में एक दूसरे को चुंबन लेने वाले दो पुरुषों को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे गए। शरिया अदालत ने उन्हें इसके लिए इस्लामी कानून का उल्लंघन करने का दोषी ठहराया।

समलैंगिक यौन संबंध बनाने वालों के लिए 100 कोड़े मारने की सजा

मंगलवार को बांदा आचे के बुस्तानुस्सलातिन शहर के पार्क में एक मंच पर लगभग 100 लोगों ने कोड़े मारे। यहां समलैंगिक यौन संबंध बनाने वालों के लिए 100 कोड़े मारने की सजा है।

आचे में जुआ खेलने, शराब पीने, तंग कपड़े पहनने वाली महिलाओं और शुक्रवार की नमाज में शामिल न होने वाले पुरुषों के लिए भी कोड़े मारने की सजा है।

दोनों व्यक्तियों को 80-80 कोड़े मारने की सजा सुनाई

अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, उसने दोनों व्यक्तियों को 80-80 कोड़े मारने की सजा सुनाई, क्योंकि इस्लामी धार्मिक पुलिस ने कहा था कि उन्हें एक सार्वजनिक पार्क के बाथरूम में गले मिलने और चुंबन लेने जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाया था।