Move to Jagran APP

बैंकाक में पशु तस्करी करने पर दो भारतीय महिलाएं गिरफ्तार, सूटकेस से 100 से अधिक जानवर बरामद

पुलिस ने उनके पास से 100 से अधिक जानवर बरामद किए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार दोनों महिलाओं को 109 जीवत जानवरों की तस्करी करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी एक सूटकेस में जानवरों को छिपाकर लेजा रहे थे।

By Mahen KhannaEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 04:47 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 04:47 PM (IST)
बैंकाक में पशु तस्करी करने पर दो भारतीय महिलाएं गिरफ्तार, सूटकेस से 100 से अधिक जानवर बरामद
बैंकाक के एक एयरपोर्ट पर दो भारतीय महिलाएं गिरफ्तार। (फाइल फोटो)

बैंकाक, एएनआइ। थाइलैंड की राजधानी बैंकाक के एक एयरपोर्ट पर दो भारतीय महिलाओं को पशु तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 100 से अधिक जानवर बरामद किए गए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, बैंकाक के सुवर्णभूमि हवाईअड्डे पर दो भारतीय महिलाओं को 109 जीवत जानवरों की तस्करी करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

loksabha election banner

एक्स-रे मशीन से हुआ खुलासा

सीएनएन ने थाइलैंड के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव संरक्षण विभाग के हवाले से बताया कि एक्स-रे मशीन के जरिये दो सूटकेस में जानवरों के होने का पता चला। जांच के दौरान सामान में दो सफेद साही, दो आर्मडिलोस, 35 कछुए, 50 गिरगिट और 20 सांप मिले। सूटकेस भारतीय महिलाओं नित्या राजा (38) और जाकिया सुल्ताना इब्राहिम (24) के थे। वे चेन्नई जाने वाली थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.