विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भिड़ंत, 39 लोगों की मौत और 73 घायल

Published: Mon, 19 Jan 2026 06:00 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 19 Jan 2026 12:25 PM (GMT+05:30)

दक्षिणी स्पेन में रविवार को दो तेज रफ्तार ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम 39 लोगों ...और पढ़ें

स्पेन में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर। फोटो - रायटर्स

स्पेन में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर। फोटो - रायटर्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रविवार को दक्षिणी स्पेन में एक तेज रफ़्तार ट्रेन के पटरी से उतर जाने से कम से कम 39 लोग मारे गए और 73 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन उल्टी दिशा में ट्रैक पर चली गई और सामने से आ रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई।

स्पेन की रेल संस्था ADIF ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके बताया कि मलागा और मैड्रिड के बीच शाम की ट्रेन पटरी से उतर गई और मैड्रिड से हुएलवा (जो स्पेन का एक और दक्षिणी शहर है) जा रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई।

spain train accident (2)

स्पेन में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर। फोटो - रायटर्स

कहां पर हुई यह घटना?

यह घटना स्पेन के कॉर्डोबा में एडम्यूज स्टेशन के पास शाम 5:40 बजे GMT (रात 11:10 बजे IST) हुई। ADIF ने बताया कि इर्यो 6189 मालागा-से-मैड्रिड ट्रेन एडम्यूज में पटरी से उतर गई और पास वाली पटरी पर चली गई। बगल वाली पटरी पर जो ट्रेन थी वह मैड्रिड से हुएल्वा जाने वाली ट्रेन थी और वह भी पटरी से उतर गई थी।

spain train accident (1)

स्पेन में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर। फोटो - रायटर्स

इन रूट्स पर सामान्य है सर्विस

इस घटना के बाद मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच हाई-स्पीड सर्विस बाधित हो गई है। इस बीच, मैड्रिड, टोलेडो, स्यूदाद रियल और पुएर्टोल्लानो के बीच कमर्शियल सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। इर्यो एक इटैलियन-संचालित प्राइवेट रेल ऑपरेटर है। अंडालूसिया इमरजेंसी सर्विसेज ने सोशल मीडिया पर बताया कि सभी रेल ट्रैफिक रोक दिया गया है और इमरजेंसी सेवाएं मौके पर पहुंच रही हैं।

spain train accident (3)

इस हफ्ते की शुरुआत में ट्रेन के पटरी से उतरने की एक ऐसी ही घटना थाईलैंड में हुई थी, जिसमें एक क्रेन गिरने से ट्रेन पटरी से उतर गई। इस घटना में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई और 73 घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड में चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 29 लोगों की मौत; 64 से ज्यादा घायल