सोमालिया में आत्मघाती कार बम धमाका, श्रम मंत्रालय को बनाया निशाना; अल शादाब ने ली जिम्मेदारी
सोमालिया की राजधानी मोगादीशू में शनिवार को सोमालिया सरकार के मंत्रालय के पास जोरदार धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने दो धमाके सुने।
मोगादीशू, एजेंसी। सोमालिया की राजधानी मोगादीशू में शनिवार को सोमालिया सरकार के मंत्रालय के पास जोरदार धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने दो धमाके सुने। बम एक कार में लगाए गए थे। खबर है कि अल शादाब नाम के आतंकी गुट ने यह हमला किया है। आतंकी गुट ने बड़ी ही नियोजित तरीके से सरकारी बिल्डिंगों को निशाना बनाया है।
बताया जा रहा है कि आतंकियों का एक गुट कार में बम रखकर श्रम मंत्रालय में घुस गया। इसके बाद अन्य आतंकी भी मंत्रालय के प्रांगण में घुस गए और मंत्रालय पर हमला बोल दिया।
हमले के स्थान से दूर तक सफेद धुंए का गुबार निकलता हुआ दिखा। यही नहीं दूर तक गोलीबारी की आवाजें भी सुनी जा सकती हैं।
अल शादाब के मिलिट्री ऑपरेशन प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी रायटर को बताया कि आतंकी संगठन के लड़ाके बिल्डिंग के अंदर हैं और आगे जो कुछ भी होगा उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
पुलिस अधिकारी मेजर मोहम्मद हुसौन ने बताया कि पहला धमाका 8म मंत्रालय में हुआ। यहां आसपास और भी मंत्रालय की बिल्डिंगें हैं। उन्होंने इसे एक आत्मघाती कार बम धमाका बताया और यह भी बताया कि इसके बाद गोलीबारी हुई।
बता दें कि अभी हाल ही में मोगादीशु के एक होटल में आत्मघाती कार बम धमाका हुआ था। उस हमले में भी 29 लोगों की मौत हो गई थी और कम से कम 80 लोग घायल हो गए थे। आतंकी संगठन अल शादाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।