विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तुर्किए: खदान में ब्लास्ट होने से दो लोगों की मौत, पांच घायल

Published: Fri, 23 Oct 2026 03:50 PM (IST)

उत्तरी तुर्किए के जोंगुलदाक में एक खदान में हुए विस्फोट में दो मजदूरों की मौत हो गई और पांच घायल ...और पढ़ें

तुर्किए में खदान में विस्फोट (फोटो- सोशल मीडिया/एक्स)।

तुर्किए में खदान में विस्फोट (फोटो- सोशल मीडिया/एक्स)।

HighLights

  1. खदान विस्फोट में दो मजदूरों की दुखद मौत हुई।

  2. पांच मजदूर घायल, जिनमें दो की हालत गंभीर।

  3. बचावकर्मी एक फंसे मजदूर को निकालने में जुटे।

डिजिटल डेस्क, अंकारा। उत्तरी तुर्किए में शुक्रवार को खदान में हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और पांच घायल हैं। अंदर फंसे एक मजदूर तक पहुंचने की कोशिश में बचावकर्मी जुटे हैं। मेडिकल टीमें और बचावकर्मी मोर्चे पर डटे हैं।

अधिकारी ने बताया कि तुर्किए में खदान में विस्फोट होने की वजह से वहां काम कर रहे दो मजूदरों की मौत हो गई। इस हादसे में वहां काम कर रहे पांच अन्य मजदूर घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में करवाया जा रहा है।

अंदर फंसे मजदूर को बचाने की कोशिश जारी

उन्होंने बताया कि हादसे की वजह से एक मजूदर अंदर ही फंस गया है। बचावकर्मी उस मजदूर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। खदान में विस्फोट के बाद ऑक्सीजन की सप्लाई जारी रखना सबसे बड़ी चुनौती रहती है। इसलिए राहत बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

विस्फोट की वजह साफ नहीं

विस्फोट के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। ब्लैक सी के तटीय प्रांत ज़ोंगुलदाक के किलिमली शहर में ये हादसा हुआ है। घटनास्थल पर मेडिकल टीमें और बचावकर्मी जुटे हुए हैं।

गवर्नर ने बताया दो मजदूरों की हालत नाजुक

जोंगुलदाक के गवर्नर उस्मान हासिबेक्तासोग्लू ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि घायल मजदूरों में से दो की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि एक अन्य घायल को इलाज के लिए राजधानी अंकारा के अस्पताल ले जाया जा रहा है।

अक्सर होते रहती हैं दुर्घटनाएं

बता दें कि तुर्किए में खदानों में अक्सर दुर्घटनाएं होते रहती हैं। देश की सबसे भीषण खदान आपदाओं में से एक, 2014 में हुई थी। पश्चिमी तुर्की के सोमा शहर में एक कोयला खदान में आग लगने से अफरातफरी मच गई थी। इस हादसे में 301 लोगों की मौत हुई थी।