तुर्की में स्वास्थ्य मंत्री बोले- देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में आ रही गिरावट
तुर्की में कोरोना वायरस के नए मामलों में गिरावट आनी शुरु हो गई है। इसकी जानकारी देश के स्वास्थ्य मंत्री ने दी है।
अंकारा, आइएएनएस। तुर्की में दैनिक नए सीओवीआईडी -19 के मामलों में मामूली वृद्धि के एक सप्ताह बाद फिर से गिरावट शुरू हो गई, तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका ने इसकी जानकारी दी है। तुर्की ने 1,214 नए कोरोना वायरस (सीओवीआईडी -19 मामलों) के साथ ही 23 मौतों की सूचना भी दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देश में संक्रमण की संख्या 185,245 और मृत्यु दर 4,905 है।
मंत्री ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा कि इस्तांबुल और अंकारा में पिछले एक सप्ताह में सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं। देश भर में नए मामलों में कमी जारी है। कोका ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कुल 1,494 मरीज सामने आए हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 157,516 हो गई।
जानकारी के लिए बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दुनियाभर में करीब 72 लाख से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आ गए है। वहीं कोरोना के कारण दुनियाभर में करीब 4 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई है। कोरोना वायरस का सबसे पहला मामला चीन के वुहान शहर में पिछले साल दिसंबर में दर्ज किया गया था।
चीन में कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद ये तेजी से बाकी देशों में फैलना शुरु हो गया। हालात ये हो गए कि मार्च में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया। लगभग सभी देशों को अपने यहां लॉकडाउन लगाना पड़ा। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश अमेरिका है। अमेरिका में कोरोना वायरस से करीब 15 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना वायरस की अभी तक वैक्सीन भी नहीं बन पाई है। अमेरिका, भारत, चीन, रूस, इजराइल समेत कई बड़े देश फिलहाल, वायरस से लोगों को बचाने के लिए वैक्सीन बनाने में लगे हुए हैं।