विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान के आतंकियों का खुलेआम साथ दे रहा तुर्किये, राष्ट्रपति एर्दोगन के ऑपरेशन सिंदूर पर दिए बयान पर क्यों छिड़ी चर्चा?

Published: Tue, 27 May 2025 01:27 PM (IST)

तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर को प्रमोशन की बधाई दी है। पाकिस्तान ...और पढ़ें

तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने पाकिस्तान से मिलाया हाथ
तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने पाकिस्तान से मिलाया हाथ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान और तुर्किये लगातार रिश्ते मजबूत बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। अब तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर को बधाई दी है। असीम मुनीर को उनके प्रमोशन के लिए बधाई दी गई है। बता दें हाल ही में मुनीर का प्रमोशन हुआ और शरीफ सरकार ने उन्हें वहां का फील्ड मार्शल बनाया है।

पाकिस्तान से जुड़े सीमा पार आतंकवादी हमले पर भारत की सैन्य प्रतिक्रिया और उसके बाद इस्लामाबाद और रावलपिंडी की तरफ से की गई बढ़ोतरी के बाद, पाकिस्तान का आतंकवाद और सैन्य ढांचा कमजोर पड़ गया, इस्लामाबाद ने अपने सेना प्रमुख का प्रमोशन करने का फैसला लिया।

पाक पीएम ने एर्दोआन को किया धन्यवाद 

वहीं पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने सैन्य टकराव के दौरान अपने देश के समर्थन के लिए एर्दोआन को धन्यवाद भी दिया ।

एर्दोआन ने ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराने के बाद तुर्किये के राष्ट्रपति की ओर से सीधे आए संदेश में एर्दोआन ने कहा, 'मैं हमलों में अपनी जान गंवाने वाले हमारे भाइयों के लिए अल्लाह से प्रार्थना करता हूं, और मैं पाकिस्तान के भाईचारे वाले लोगों और राज्य के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।'

दोनों के बीच बढ़ी दोस्ती 

तुर्किये की राजधानी अंकारा में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति एर्दोगन ने दोनों देशों के बीच संबंधों को 'रणनीतिक साझेदारी' तक बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की है।

हाल ही में रावलपिंडी में हुई सैन्य तनातनी के दौरान भारत के खिलाफ पाकिस्तान के सैन्य अभियानों में तुर्किये की मदद का प्रदर्शन देखने को मिला। भारत के खिलाफ पाकिस्तान की तरफ से इस्तेमाल किए गए 300-400 ड्रोनों में से अधिकतर तुर्किये की तरफ से ही प्रदान किए गए थे। इसके लिए पाकिस्तान ने तुर्किये को धन्यवाद भी दिया।

यह भी पढ़ें: Turkiye on India Pak Conflict: तुर्किए क्यों बना पाकिस्तान का हिमायती, इस्लामिक वर्ल्ड में दबदबे की होड़ या कुछ और?