आइएस के खिलाफ तुर्की के हाथ बड़ी सफलता, 54 संदिग्ध पकड़े
तुर्की ने इस्तांबुल से आइएस के 54 संदिग्धों को पकड़ने में सफलता पाई है।
By Vikas JangraEdited By: Published: Tue, 15 May 2018 04:30 PM (IST)Updated: Tue, 15 May 2018 04:39 PM (IST)
style="text-align: justify;">इस्तांबुल (एएफपी)। आइएसआइएस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तुर्की पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। निजी समाचार एजेंसी दोगन की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने इस्तांबुल से आइएस के 54 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। आतंक रोधी पुलिस की शाखा ने सोमवार को जिले के करीब 19 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान 54 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। इससे पहले अप्रैल में भी पुलिस ने आइएस के चार अहम लोगों को हिरासत में लिया था। जिनमें से कथित तौर पर सीरिया के डियर इजोर प्रांत का प्रभारी भी शामिल था।
पुलिस को शक है कि ये लोग सीरिया जाने की योजना बना रहे थे। तुर्की ने कई आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार इस जिहादी ग्रुप के खात्मे के लिए कई अभियान चलाए हैं। इस संगठन ने साल 2017 की शुरुआत में ही तुर्की के इंस्ताबुल में नाइट क्लब पर हमला कर जिसमें 39 लोगों की जान ले ली थी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें