विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, 9 लोगों की हुई थी मौत

Published: Tue, 27 Oct 2026 02:00 AM (IST)

जॉर्डन के सुरक्षा बलों ने अम्मान के करक में चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सोमवार को मुठभेड़ के बाद तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

जॉर्डन में चर्च पर हमले के मामले में संदिग्ध गिरफ्तार।

जॉर्डन में चर्च पर हमले के मामले में संदिग्ध गिरफ्तार।

HighLights

  1. जॉर्डन में चर्च हमले के तीन संदिग्ध गिरफ्तार।

  2. अम्मान के करक में हुए हमले में नौ की मौत।

  3. सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद संदिग्धों को पकड़ा।

डिजिटल डेस्क, अम्मान। जॉर्डन के सुरक्षा बलों ने चर्च पर हमले के आरोप में सोमवार को मुठभेड़ के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। चर्च पर हमले में नौ लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे।

जॉर्डन की राजधानी अम्मान के दक्षिण में स्थित करक में हुए इस आपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों का कोई भी जवान घायल नहीं हुआ। करक में ईसाई अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रहते हैं।

करक के चर्च पर यह हमला शुक्रवार को एक अंतिम संस्कार के दौरान हुआ था। हमले में तीन लोग शामिल थे। अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और न ही किसी सशस्त्र समूह पर इसका आरोप लगाया गया है।

जार्डन के गृह मंत्री माजेन अल-फराया ने कहा कि सुरक्षा बलों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई, जिसके परिणामस्वरूप इस आतंकी घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ लिया गया। उन्होंने सुरक्षा बलों का कड़ा विरोध किया, लेकिन अंततः उन्हें काबू कर लिया गया।

इस दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में तीन लोग शामिल थे। आतंकी घटना के तुरंत बाद ही उनकी पहचान कर ली गई थी, और सुरक्षा बलों ने उन्हें पकड़ने के लिए अपने पास मौजूद सभी संसाधनों का इस्तेमाल किया।