थाईलैंड में सड़क पर चलने वालों के लिए ये दस दिन हैं सबसे ज़्यादा खतरनाक, जानिेए कारण
विश्व स्वस्थ संगठन के मुताबिक थाईलैंड में हर साल लगभग 22,941 लोग सड़क दुर्घटना में मारे जाते हैं ।
बैंकाक, एजेंसी। दक्षिण पूर्व एशिया में थाईलैंड सड़क दुर्घटनाओं के लिए काफी बदनाम है। थाईलैंड में आम दिनों में गाडी चलाना आसान नहीं है। थाईलैंड में नए साल के 10 दिन सड़कों पर गाडी चलाना काफी खतरनाक माना जाता है। इस दौरान सबसे ज़्यादा सड़क हादसे होते हैं। नए साल की छुट्टियों के दौरान 27 दिसंबर से रोड एक्सीडेंट के कुल 3791 मामले सामने आए, जिसमे 463 लोगों को जान से हाथ गवाना पड़ा।
पिछले साल इसी दौरान 423 लोगों की मौत हो गई थी। विश्व स्वस्थ संगठन के मुताबिक थाईलैंड में हर साल लगभग 22,941 लोग सड़क दुर्घटना में मारे जाते हैं । इस अनुमान से हर रोज़ थाईलैंड में 62 लोग सड़क दुर्घटना में मारे जाते हैं। सड़क दुर्घटना में सबसे ज़्यादा दुपहिया वाहन शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कुल सड़क दुर्घटना में सबसे ज़्यादा जान दोपहिया वाहन चालकों की जाती है। सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगो में 73 % दोपहिया वाहन चालक शामिल हैं।
नए साल की छुट्टियों के दौरान लोग जश्न में डूबे होते है। इस दौरान लोग शराब पीकर गाड़ी और तेज रफ़्तार से गाड़ी सड़क पर दौड़ाते है। इसके चलते दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। सड़क हादसों की प्रमुख वजह सड़क पर सुरक्षा नियमो की अनदेखी और लॉ इंफोर्समेंट अधिकारियों का भ्रष्टाचार में लिप्त होना है। थाईलैंड में दोपहिया वाहन चालक और सवारी हेलमेट नहीं पहनते हैं। कार चालकों का सीट बेल्ट नहीं पहनना भी ऑक्सिडेंट के दौरान घातक साबित होता है।