Move to Jagran APP

इस देश में लॉकडाउन के दौरान लोगों का मन बहला रहा टेडी बियर, आइसोलेशन में बना साथी

लॉकडाउन का सामना कर रहे यहां के लोग टेडी बियर का सहारा ले रहे हैं। ये न केवल लोगों का मूड सही रख रहे हैं बल्कि बच्चों का भी भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Thu, 02 Apr 2020 07:00 PM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2020 07:52 PM (IST)
इस देश में लॉकडाउन के दौरान लोगों का मन बहला रहा टेडी बियर, आइसोलेशन में बना साथी
इस देश में लॉकडाउन के दौरान लोगों का मन बहला रहा टेडी बियर, आइसोलेशन में बना साथी

वेलिंगटन, प्रेट्र। लॉकडाउन का सामना कर रहे न्यूजीलैंड के लोग टेडी बियर का सहारा ले रहे हैं। ये न केवल लोगों का मूड सही रख रहे हैं बल्कि बच्चों का भी भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। दरअसल, कोरोना संकट के मद्देनजर न्यूजीलैंड में चार सप्ताह का लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान लोगों को कसरत करने के लिए घर से बाहर निकलने की इजाजत है बशर्ते लोग सुरक्षित शारीरिक दूरी का ख्याल रखें।

loksabha election banner

मनोरंजन का जरिया बना तरह-तरह के टेडी बियर सजाने का आइडिया

इस लाकडाउन में बोरियत दूर करने के लिए लोगों ने जगह जगह टेडी बियर सजाये हैं। किसी ने पेड़ पर किसी ने खिड़की पर तो किसी ने उन्हें बालकनी से उल्टा टांग रखा है। लोग ऊबने पर इन्हें निहारते हैं जबकि बच्चे पड़ोसियों के टेडी के आकार-प्रकार पर चर्चा कर मनोरंजन कर रहे हैं।

जिस किताब से लिया आइडिया उसके लेखक में कोरोना जैसे लक्षण

लोगों को मन बहलाने के लिए टेडी का सहारा लेने का आइडिया माइकल रोजेन द्वारा लिखी बच्चों की किताब 'वी आर गोइंग टू बियर हंट' से मिला है। हालांकि यह लेखक कोरोना जैसे लक्षणों के कारण अस्पताल में हैं जहां इनकी हालात गंभीर बनी हुई है। 

एक महिला के आइडिया को लोगों ने हाथों-हाथ लिया 

दो बच्चों की मां और अंशकालिक स्कूल प्रशासक डेब हाफमैन ने इस विषय पर एक फेसबुक पेज बनाया है। इसका शीर्षक वी आर नाट स्केयर्ड, न्यूजीलैंड बियर हंट। एक वेबसाइट भी शुरू की है जिसमें देश भर के एक लाख बीस हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराकर खुद द्वारा जगह-जगह टेडी बियर का ब्योरा दिया है। हाफमैन ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि लोग इस अभियान को इतना हाथोंहाथ लेंगे। उन्होंने बताया कि कुछ लोग तो हर दिन अपने टेडी का हुलिया बदल रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक महिला ने लिखा कि टेडी बियर ही आइसोलेशन में उसके साथी हैं।

दरअसल लाकडाउन शुरू होने के छह सप्ताह पहले से यह महिला सर्जरी के कारण आइसोलेशन में है। हाफमैन के अनुसार लोग इस अभियान के जरिये न केवल एक-दूसरे से जुड़ा महसूस कर रहे हैं बल्कि समाज को कुछ योगदान भी कर रहे हैं। इस अभियान को प्रधानमंत्री जैसिंडा आरडेम ने भी सराहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे उनकी खिड़की पर नजर रखें उन्हें कभी भी एक टेडी बियर दिख सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.