विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समय रहते चेतावनी ने बचाई जान, बाढ़ से पहले सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे लोग; नेपाल सरकार का दावा

Published: Wed, 14 Oct 2026 02:00 AM (IST)

नेपाल सरकार ने कहा कि समय रहते चेतावनी मिलने की वजह से ज्यादातर लोग रविवार को बाढ़ आने से पहले ...और पढ़ें

समय रहते चेतावनी मिलने से ज्यादातर लोग बाढ़ आने से पहले ही ऊंचे स्थानों पर पहुंचे : नेपाल सरकार

समय रहते चेतावनी मिलने से ज्यादातर लोग बाढ़ आने से पहले ही ऊंचे स्थानों पर पहुंचे : नेपाल सरकार

HighLights

  1. पर्यटकों के बीच लोकप्रिय इस इलाके में पांच लोग अब भी लापता हैं

  2. की बचाव टीमें सोमवार को उन गांवों में पहुंचीं, जहां बाढ़ आई थी

एपी, काठमांडू। नेपाल सरकार ने कहा कि समय रहते चेतावनी मिलने की वजह से ज्यादातर लोग रविवार को बाढ़ आने से पहले ही ऊंची जगहों पर पहुंच गए थे।

इस बीच, सेना की बचाव टीमें सोमवार को उन गांवों में पहुंचीं, जहां बाढ़ आई थी। उन्होंने राहत सामग्री पहुंचाई और वहां रहने वाले लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया।

पर्यटकों के बीच लोकप्रिय इस इलाके में पांच लोग अब भी लापता हैं। हेलिकॉप्टर की मदद से बूढ़ी गंडकी नदी के किनारे बसे गांवों में खाना और दूसरी राहत सामग्री पहुंचाई गई। किसी की मौत की खबर नहीं है।

रविवार को आई बाढ़ की वजह भूस्खलन था, जिसने चुमचुरे गांव के पास नदी का रास्ता रोक दिया था। बाढ़ के पानी से पांच पुल, तीन हाइड्रोपावर प्लांट की निर्माण साइटें और दर्जनों घर क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए।

गोरखा जिले के मुख्य सरकारी अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि सोमवार को 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।

बचाए गए लोगों में चीनी पर्यटक वेईवेई झाओ भी शामिल थे, जो एक दोस्त के साथ ट्रेकिंग पर गए थे, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण वापस लौट आए थे।