विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष दूसरे दिन भी जारी, अब तक 15 की मौत; UN ने बुलाई आपात बैठक

Published: Fri, 25 Jul 2025 08:56 AM (IST)Updated: Fri, 25 Jul 2025 09:04 AM (IST)

थाईलैंड और कंबोडिया सीमा पर सैन्य झड़पों ने दोनों देशों को जंग के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। थाईलैंड ...और पढ़ें

झड़पों में 15 लोग मारे गए। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
झड़पों में 15 लोग मारे गए। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. थाईलैंड-कंबोडिया के बीच संघर्ष का आज दूसरा दिन है।
  2. झड़पों में 15 लोगों की मौत हो गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर भयंकर सैन्य झड़पों ने दोनों मुल्कों को जंग के कगार पर ला खड़ा किया है। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि इन झड़पों में 15 लोग मारे गए, जिनमें 14 आम नागरिक और एक सैनिक शामिल हैं, जबकि 46 लोग घायल हुए।

कंबोडिया ने अभी तक अपने नुकसान की कोई खबर नहीं दी। हिंसा की शुरुआत बुधवार को एक बारूदी सुरंग के धमाके से हुई, जिसमें पांच थाई सैनिक घायल हो गए। इस घटना ने दोनों मुल्कों के बीच तनाव को और भड़का दिया।

थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्री सोमसाक ने कंबोडिया पर आम नागरिकों और एक अस्पताल पर हमले का आरोप लगाया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, "हम कंबोडिया सरकार से गुजारिश करते हैं कि वो फौरन इसे रोकें और अमन की राह पर लौटे।"

यूएन में होगी आपातकालीन बैठक

थाईलैंड ने कहा कि एक दशक में थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सबसे खूनी सीमा लड़ाई में 100,000 से अधिक लोग बॉर्डर का इलाका छोड़कर पलायन कर गए हैं।

न्यूज एजेंसी एएफपी ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मैनेट के कहने पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद दोनों देशों की सीमा पर झड़पों पर चर्चा के लिए शुक्रवार को एक आपातकालीन बैठक आयोजित करेगी। वहीं अमेरिका ने संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म करने की अपील की है।

(रायटर्स के इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें: अमेरिका देता रहा चेतावनी, भारतीय कंपनी ने रूस भेजे विस्फोटक; डोनाल्ड ट्रंप ने भी दी थी धमकी