अफगानिस्तान में भूस्खलन से दस की मौत, सैकड़ों घर नष्ट
भूस्खलन की चपेट में आने से सैकड़ों घर नष्ट हो गए।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Thu, 12 Jul 2018 04:47 PM (IST)Updated: Thu, 12 Jul 2018 04:47 PM (IST)
काबुल, एएफपी। अफगानिस्तान के उत्तर पूर्वी इलाके में पहाड़ों पर जमी बर्फ पिघलने से गुरुवार को हुए भूस्खलन से दस लोगों की मौत हो गई। भूस्खलन की चपेट में आने से सैकड़ों घर नष्ट हो गए।
अफगानिस्तान में आपदा मंत्रालय के प्रवक्ता उमर मुहम्मदी ने बताया कि काबुल के उत्तर में स्थित बर्फीली चोटियों वाले पंजशीर प्रांत का एक गांव भूस्खलन की चपेट में आया है। बर्फ ज्यादा पिघलने से पंजशीर में पहाड़ों के बीच स्थित एक झील में बाढ़ आ गई। इस बाढ़ ने तलहटी के पेशघोर गांव को अपनी चपेट में ले लिया।
मुहम्मदी ने कहा, 'कई लोग मलबे में दबे हैं। उनकी मदद के लिए राहत और बचाव दल तैनात किए गए हैं। आसपास के ग्रामीण भी लोगों को निकालने में राहत और बचाव दल की मदद कर रहे हैं।' नाटो (नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन) सम्मेलन में भाग लेने ब्रसेल्स गए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने इस हादसे पर दुख जताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें