विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पाकिस्तान के 28 लड़ाकू विमान गिराए', तालिबान के दावे को इस्लामाबाद ने किया खारिज

Published: Tue, 29 Sep 2026 06:00 PM (IST)

तालिबान ने दावा किया है कि उसने पूर्वी प्रांत नूरिस्तान में पाकिस्तान से आए 28 लड़ाकों को मार गिराया और ...और पढ़ें

तालिबान ने नूरिस्तान में 28 पाकिस्तानी लड़ाकों को मारने का दावा किया।

तालिबान ने नूरिस्तान में 28 पाकिस्तानी लड़ाकों को मारने का दावा किया।

HighLights

  1. तालिबान ने नूरिस्तान में 28 पाकिस्तानी लड़ाकों को मारने का दावा किया।

  2. पाकिस्तान ने इन आरोपों को बेबुनियाद और मनगढ़ंत बताया है।

  3. यह घटना डूरंड लाइन पर तनाव बढ़ा रही है।

डिजिटल डेस्क, काबुल। तालिबान ने दावा किया है कि पाकिस्तान के आतंकवादियों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इससे पहले अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने भी रविवार को कहा था कि पूर्वी प्रांत नूरिस्तान में उसके सैनिकों ने 28 लड़ाको को मार गिराया और 32 को घायल कर दिया।

कब और कहां हुई घटना

यह घटना तब हुई जब पाकिस्तान से एक हथियारबंद गुट ने तोड़ फोड़ और असुरक्षा फैलाने के मकसद से सीमा पार की। यह झड़प शनिवार को कामदेश जिले में हुई।

मंत्रालय का आरोप है कि इन हथियारबंद गुटों को IS से जुड़े पाकिस्तानी मिलिशिया का समर्थन हासिल था और इनमें से ज्यादातर लोग अफगानिस्तान की पिछली सरकार के सुरक्षाकर्मी थे।

पाकिस्तान ने आरोप बताए बेतुके

पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने इन आरोपों को बेतुका, बेबुनियाद और सच्चाई से परे बताते हुए खारिज कर दिया। सोशल मीडिया पर सूचना मंत्रालय ने एक पोस्ट करते हुए इन सब आरोपों से साफ तौर पर इनकार किया।

उसने कहा कि न तो उसके सुरक्षा बल इन झड़पों में शामिल थे और न ही उसने अफगानिस्तान के पूर्व सुरक्षाकर्मियों को भर्ती या प्रशिक्षित किया था और उसने इस बात से भी इनकार कर दिया कि उसने दाएश या अफगानिस्तान में सक्रिय किसी अन्य आतंकवादी गुट की मदद की थी।

सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने का आरोप

पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने दावे के झूठा करारते हुए कहा, 'इस झूठे दावे के समर्थन में सोशल मीडिया पर जो वीडियो फैलाया जा रहा है, उसमें सिर्फ कुछ निहत्थे लोग दिख रहे हैं।

इन लोगों ने ठीक से न कपड़े पहने हैं और न ही उन लोगों के पास कोई सामान है। ऐसा लगता है कि यह अफगान तालिबान शासन द्वारा पहले से प्लान किया गया वीडियो शूट था, जो झूठ और मनगढ़ंत दावों के लिए कु्ख्यात है।'

अफगानिस्तान ने नहीं की आरोपों की पुष्टि

पाकिस्तान ने बार-बार अफगानिस्तान पर आतंकवादी समूहों से जुड़ी गतिविधियों का आरोप लगाया है, जिसे काबुल ने खारिज किया है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने इन आरोपों की पुष्टि के लिए कोई सबूत नहीं दिया है।

यह घटना 21 सितंबर को पूर्वी अफ़गानिस्तान में चरमपंथियों के ठिकानों पर पाकिस्तान के हवाई हमलों के बाद हुई है, जिसमें 28 चरमपंथी और 3 नागरिक मारे गए थे। इससे डूरंड लाइन के नाम से जानी जाने वाली 2,611 किलोमीटर लंबी सीमा पर तनाव भी बढ़ गया है। तालिबान प्रशासन ने कभी भी डूरंड लाइन को आधिकारिक तौर पर स्थायी अंतरराष्ट्रीय सीमा के रूप में मान्यता नहीं दी है।