Move to Jagran APP

China-Taiwan Conflict: सैन्य अभ्यास के बहाने हमले की तैयारी कर रहा चीन! ताइवान के विदेश मंत्री बोले- हम डरेंगे नहीं

ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वु ने बड़ा दावा किया है। विदेश मंत्री ने कहा कि चीन ताइवान पर हमले की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि चीन सैन्य अभ्यास के बहाने ताइवान पर हमला करने की कोशिश में है।

By Manish NegiEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 12:08 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 12:08 PM (IST)
China-Taiwan Conflict: सैन्य अभ्यास के बहाने हमले की तैयारी कर रहा चीन! ताइवान के विदेश मंत्री बोले- हम डरेंगे नहीं
ताइवान पर हमले की तैयारी कर रहा चीन (फोटो एपी)

ताइपे, एजेंसी। अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) की ताइवान (Taiwan) यात्रा के बाद चीन और ताइवान के बीच तनातनी बढ़ गई है। चीन पिछले कुछ दिनों से ताइवान के पास सैन्य अभ्यास कर रहा है। वहीं, अब ताइवान के विदेश मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। ताइवान के विदेश मंत्री ने कहा कि चीन का सैन्य अभ्यास हमले की तैयारी है। उन्होंने कहा कि चीन ताइवान पर हमले की तैयारी कर रहा है।

prime article banner

विदेश मंत्री जोसेफ वु ने मंगलवार को ताइपे में एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, 'जिस ताइवान पर चीन अपना दावा करता रहा है, वो ताइवान चीन के सैन्य अभ्यास से डरेगा नहीं। भले ही चीन का सैन्य अभ्यास जारी रहे, ताइवान इससे भयभीत होने वाला नहीं है।' उन्होंने आगे कहा, 'चीन सैन्य अभ्यास का इस्तेमाल कर ताइवान पर हमले की तैयारी कर रहा है।' उन्होंने कहा कि सैन्य अभ्यास से ताइवान स्ट्रेट में मेडिअन लाइन को नुकसान भी पहुंचा है।

ताइवान ने मांगी मदद

चीन के हमले की तैयारी को देखते हुए ताइवान के विदेश मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी है। उन्होंने शांति और स्थिरता के लिए विदेशी मदद का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ताइवान के मनोबल को कमजोर करने के लिए चीन बड़े स्तर पर सैन्य अभ्यास, मिसाइल लान्च, साइबर हमले और दुष्प्रचार कर रहा है।

ताइवान ने भी शुरू की आर्टिलरी ड्रिल

चीन की ओर से हमले की तैयारी को देखते हुए ताइवान ने भी आर्टिलरी ड्रिल शुरू कर दी है। ताइवान ने एयरक्राफ्ट और पोतों की तैनाती भी की है। दरअसल, ताइवान का कहना है कि वो चीन के सामने झुकने को तैयार नहीं है। ताइवान की आर्टिलरी ड्रिल को चीन के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.