विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Taiwan: ताइवान के चारों तरफ मंडरा रहा चीन... 10 जहाज और 2 सैन्य विमान को किया गया डिटेक्ट

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Sun, 02 Jun 2024 10:30 AM (IST)

ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे के बीच देश के चारों ...और पढ़ें

10 जहाज और 2 सैन्य विमान को किया गया डिटेक्ट (ANI)
10 जहाज और 2 सैन्य विमान को किया गया डिटेक्ट (ANI)

HighLights

  1. 10 जहाज और 2 सैन्य विमान को किया गया डिटेक्ट
  2. स्ट्रेट मध्य रेखा का किया उल्लंघन
  3. चीन और ताइवाव के बीच बढ़ रहा तनाव

एएनआई, ताइपे। चीन अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। ताइवान के आस-पास एक बार फिर चीनी विमानों और जहाजों को डिटेक्ट किया गया है। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार, शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे के बीच देश के चारों ओर छह चीनी नौसैनिक जहाजों, चार तट रक्षक जहाजों और दो सैन्य विमानों का पता लगया गया है। 

स्ट्रेट मध्य रेखा का किया उल्लंघन

एमएनडी के अनुसार, दो पीएलए विमानों ने उत्तरी क्षेत्र में देश के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) की ताइवान स्ट्रेट मध्य रेखा का उल्लंघन किया। जवाबी कार्रवाई में, ताइवान ने विमानों, नौसैनिक जहाजों और तटीय-आधारित मिसाइल प्रणालियों के साथ पीएलए गतिविधि की निगरानी करके जवाब दिया।

बता दें कि चीन सितंबर 2020 से ग्रे जोन रणनीति का अधिक बार उपयोग कर रहा है। वहीं, धीरे-धीरे ताइवान के आसपास के क्षेत्र में सैन्य विमानों और नौसेना के जहाजों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। 

चीन और ताइवाव के बीच तनाव

चीन और ताइवान के बीच तनाव अपने चरम पर है। ताइवान पर कभी शासन न करने के बावजूद, चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी इसे अपने क्षेत्र का हिस्सा मानती है और जरूरत पड़ने पर बलपूर्वक इसे जीतने की धमकी दे चुकी है।

इससे पहले 27 मई को, चीनी विदेश मंत्रालय ने हाल ही में अमेरिकी सांसदों की ताइवान यात्रा का कड़ा विरोध किया था। अमेरिकी सांसदों की ताइवान यात्रा के बीच, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि बीजिंग अमेरिका और ताइवान के बीच सैन्य संपर्क के साथ-साथ ताइवान को हथियारबंद करने के किसी भी प्रयास का कड़ा विरोध करता है। 

यह भी पढ़ें: China Moon Mission: चीन को अंतरिक्ष में मिली बड़ी कामयाबी, चांद पर खुदाई करने के लिए उतारा Chang’e-6

यह भी पढ़ें: उत्तर कोरिया की महा गंदी हरकत! दक्षिण कोरिया की ओर भेजे कचरा और मलमूत्र से भरे सैकड़ों गुब्बारे