Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bikini Climber गिगि वू की पहाड़ पर ठंड में जमकर मौत, सोशल मीडिया पर थीं सेल्फी क्वीन

    By Amit SinghEdited By:
    Updated: Wed, 23 Jan 2019 10:49 AM (IST)

    सेल्फी के शौक ने ली जान। गिगि वू चार साल में 100 से ज्यादा बार बिकिनी क्लाइंबिंग कर चुकी थीं। उनकी मौत से उनके प्रशंसक सदमे में हैं। 30 घंटे बाद बर्फ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    Bikini Climber गिगि वू की पहाड़ पर ठंड में जमकर मौत, सोशल मीडिया पर थीं सेल्फी क्वीन

    नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं। कई बार उनका ये प्रयास जानवेला भी साबित होता है। सेल्फी के इसी शौक ने ताइवान की एक महिला पर्वतारोही की जान ले ली, जिसे बिकिनी क्लाइंबर (Bikini Climber) के नाम से जाना जाता था। वह बिकिनी पहनकर ऊंचे पहाड़ों की चोटियों से सेल्फी ले सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थीं। दुनिया भर में उनके काफी फॉलोअर्स हैं। इसलिए उन्हें सेल्फी क्वीन भी कहा जाता है।

    मीडिया की खबरों के मुताबिक ताइवान की 36 वर्षीय इस महिला का नाम गिगि वू है। ये पर्वतारोही केवल बिकिनी पहनकर ही पहाड़ों पर ट्रैकिंग करती थी। बर्ष से ठकी चोटियों पर बिकिनी पहने हुए इसकी बहुत सी फोटो सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। अब ठंड की वजह से ही इनकी मौत भी हो गई है।

    बताया जा रहा है कि गिगि वू, सेंट्रल ताइवान के युशान माउंटेन पर चढ़ने वक्त 65 फीट गहरी खाईं में गिर गई थीं, जिसके बाद वह घायल हो गई थीं। उनके पैरों में चोट लगने की वजह से वह हिल भी नहीं पा रहीं थीं। 19 जनवरी को उन्होंने सैटेलाइट फोन के माध्यम से अपने एक दोस्त को हादसे की जानकारी दी थी। उन्होंने दोस्त को बताया था कि वह युशान नेशनल पार्क के पास पहाड़ से गिर गई हैं और उन्हें काफी चोट लगी है। इसके बाद उनकी तलाश में दो दिन तक हेलिकॉप्टर ने उस एरिया में चक्कर काटा, लेकिन मौसम बहुत ज्यादा खराब होने की वजह से हेलिकॉप्टर नीचे ही नहीं उतरा सका।

    दूसरे दिन, 21 जनवरी को बचाव दल उन तक पहुंच सका। तब तक गिगि वू को खाई में गिरे 30 घंटे से ज्यादा हो चुका था। बचाव दल जब गिगि वू के पास पहुंचा तो वह बर्फ में जमी हुई थीं और उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी मौत बेहद ठंड में हाइपोथर्मिया होने की वजह से हुई है। बताया जा रहा है कि गिगि वू ने ने 11 जनवरी को अपनी ये यात्रा शुरू की थी, जो उनके लिए अंतिम यात्रा बन गई। वह इस यात्रा पर अकेली थीं।

    2018 में 127 दिन की ट्रैकिंग
    बिकिनी क्लाइंबर गिगि वू को पर्वतारोहण का इतना शौक था कि उन्होंने वर्ष 2018 में तकरीबन 127 दिन पहाड़ों पर ट्रैकिंग की है। उन्होंने शायद ही कभी सोचा होगा कि उनका यही शौक उनके लिए जानलेवा बन जाएगा। उनकी मौत से उनके प्रसंशकों, परिजन और दोस्तों में शोक का माहौल है। उनकी मौत के बाद प्रशंसक उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    क्रिसमिस पर हुई थीं घायल
    गिगि वू, पहले भी पर्वतारोहण के दौरान कई बार हादसों का शिकार हो चुकी हैं। वर्ष 2018 में क्रिसमिस के दौरान भी ऐसे ही एक मिशन के दौरान घायल हो गईं थीं। उस वक्त भी उन्हें पहाड़ी से गिरने की वजह से चोट लगी थी। उन्होंने घायल हालत में अपनी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि उस वक्त उन्हें समय से मदद मिल गई थी, जिससे उनकी जान बच गई थी।

    100 से ज्यादा बार की ट्रैकिंग
    बिकली क्लाइंबर गिगि वू ने पिछले वर्ष एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वह 100 से ज्यादा बार बिकिनी पहनकर ट्रैकिंग कर चुकी हैं। वह चार वर्ष से बिकिनी क्लाइंबिंग कर रही थीं। इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनके पास कुल 97 बिकिनी है, लिहाजा कुछ मिशन में उन्हें बिकिनी रिपीट भी करनी पड़ी है। उन्होंने बताया था कि उन्हें इस तरह से पर्वतारोहण करना अच्छा लगता है और यह काफी खूबसूरत भी दिखता है।

    यह भी पढ़ें-
    पिता को खोने के 42 घंटे बाद कृतिका ने ऐसा क्या किया कि लोग बोले 'जीना इसी का नाम है'
    फिर चर्चा में है बांग्लादेश का 28 वर्षीय ट्री मैन, पहले भी 25 बार हो चुकी है सर्जरी
    WHO की चेतावनीः 2019 में बचकर रहें इन 10 बीमारियों से, हर साल होती हैं करोड़ों मौतें
    EVM Hacking: सच या साजिश, जानें- कैसे अपने ही दांवों में उलझती जा रही कांग्रेस