विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तस्वीर जो मिसाल बन गई: EU की बैठक में गोद में बच्चा लिए नजर आईं स्वीडन की पर्यावरण मंत्री

Published: Sat, 27 Jun 2026 04:11 PM (IST)

स्वीडन की पर्यावरण मंत्री रोमीनापूर मोख्तारी लक्जमबर्ग में यूरोपीय संघ के मंत्रियों की बैठक में अपने तीन महीने के बेटे ...और पढ़ें

HighLights

  1. स्वीडन की पर्यावरण मंत्री रोमीनापूर मोख्तारी बेटे संग बैठक में।

  2. बच्चे संग EU बैठक में शामिल होने वाली पहली मंत्री।

  3. जिम्मेदार मंत्री और अच्छी मां दोनों बनना संभव है।

डिजिटल डेस्क, लक्जमबर्ग सिटी। यूरोपीय देश स्वीडन की पर्यावरण मंत्री इन दिनों सुर्खियों में हैं। लक्जमबर्ग में आयोजित यूरोपीय संघ के मंत्रियों की बैठक में स्वीडन की पर्यावरण मंत्री रोमीनापूर मोख्तारी अपने तीन महीने के बेटे के साथ नजर आईं।

रोमीनापूर मोख्तारी ने बेटे के साथ बैठक में हिस्सा लिया। वे यूरोपीय संघ की पहली ऐसी मंत्री बनी हैं, जो अपने बच्चे को बैठक में लेकर शामिल हुईं।

रोमीनापूर मोख्तारी का कहना है कि उनका फैसला दिखता है कि एक समय पर जिम्मेदार मंत्री और अच्छी मां दोनों बनना मुमकिन है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस कदम से सार्वजनिक जीवन में माता-पिता की भूमिका को स्वीकार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: जॉर्जिया की संसद में पीएम के भाषण के दौरान आपस में भिड़े सांसद, जमकर चले लात-घूंसे