कैमरून में आतंकी समूह Boko Haram Bombers का हमला, गई आठ लोगों की जान
नाइजीरिया के आतंकी समूह बोको हरम जिहादी समूह के संदिग्ध दो आत्मघाती हमलावरों ने रविवार को उत्तरी कैमरून के एक गांव पर हमला कर दिया। इस हमले में आठ नागरिकों की मौत हो गई है।
याओंडे, एएफपी। कैमरून में एक आतंकी हमले में आठ लोगों की जान चली गई है। रिपोर्ट के मुताबिक,नाइजीरिया के आतंकी समूह बोको हरम जिहादी समूह के संदिग्ध दो आत्मघाती हमलावरों ने रविवार को उत्तरी कैमरून के एक गांव पर हमला कर दिया। इस हमले में आठ नागरिकों की मौत हो गई है।
इस विस्फोट में हमलावरों ने खुद को भी उड़ा लिया। पुलिस और एक स्थानीय अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार हुई। पुलिसकर्मी ने बताया कि बोको हराम के दो आत्मघाती हमलावरों ने नाइजीरिया की सरहद से सटे एमचिडे में रविवार रात आठ बजे खुद को विस्फोट करके उड़ा लिया। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि मृतकों में ग्राम प्रमुख और दो किशोर शामिल हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बता दें कि वक्त पूरी दुनिया कोरोना वायरस से परेशान से है। इस वक्त चीन से फैले कोरोना वायरस से तबाही मचाही हुई है। इस वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। भारत में भी यह वायरस बुरी तरह फैल चुका है। इस संक्रमण को रोकने के लिए भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है। अबतक देश में कोरोना वायरस से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 3 हजार से ज्यादा मामले सामने आए चुके है। इस संक्रमण के चलते देशभर में लोग अपने घरों में कैद हैंं। इसके साथ ही सभी लोगों को एहितायत बरतने की सलाह दी गई है। इंसान से इंसान में फैलने वाले इस वायरस से 200 से ज्यादा देश ग्रसित हैं। सबसे ज्यादा ताकतवर देश अमेरिका भी वायरस की चपेट में आ चुका है। इस वायरस के चलते कई देशों में लॉकडाउन लगा हुआ है। इस वायरस से इटली में सबसे मौतें हुई हैं जबकि अमेरिका में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।