विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अफगानिस्तान: पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, दो पुलिसर्मियों सहित 3 आतंकियों की मौत

By Arti YadavEdited By:
Published: Sun, 06 May 2018 09:41 AM (IST)

अफगानिस्तान में आतंकियों ने आत्मघाती हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

अफगानिस्तान: पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, दो पुलिसर्मियों सहित 3 आतंकियों की मौत
अफगानिस्तान: पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, दो पुलिसर्मियों सहित 3 आतंकियों की मौत

कंधार (एपी)। दक्षिणी अफगानिस्तान के स्पिन बोल्डाक में आतंकियों ने आत्मघाती हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। एनकाउंटर में पुलिस ने तीन हमलावरों को भी मार गिराया है।

जिला पुलिस अधिकारी ने सिन्हुआ के हवाले से बताया, 'एक आत्मघाती हमलावर ने पुलिस स्टेशन के मुख्य द्वारा पर मोटरसाइकिल बम से हमला किया। विस्फोट के तुरंत बाद दो हथियारबंद हमलावर इमारत में घुसे और पुलिसकर्मियों से भिड़ गए।' हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि तीन हमलावर भी ढेर हो गए। अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल माह में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में दो आत्मघाती विस्फोट में आठ पत्रकारों समेत 25 लोग मारे गए थे। जबकि कंधार प्रांत में आतंकी हमले में 11 बच्चों की मौत हो गई थी। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने काबुल धमाकों की जिम्मेदारी ली थी।