Move to Jagran APP

ईद के दिन नाइजीरिया में आतंकी हमला, 31 की मौत

ईद के दिन आतंकियों ने दो आत्मघाती विस्फोट के जरिए पूरे नाइजीरिया को दहला दिया।

By Monika MinalEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 09:19 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 09:19 AM (IST)
ईद के दिन नाइजीरिया में आतंकी हमला, 31 की मौत
ईद के दिन नाइजीरिया में आतंकी हमला, 31 की मौत

कानो (एजेंसी)। अफ्रीकी देश नाइजीरिया स्‍थित बोर्नो प्रांत के दमबोआ शहर में शनिवार शाम बोको हराम के आत्मघाती हमले में 31 लोगों की मौत हो गई। कई घायलों की हालत नाजुक है।

loksabha election banner

नाइजीरिया की राजधानी मैदुगुरी से 88 किलोमीटर दूर दमबोआ में दो आतंकियों ने ईद मनाकर लौट रहे लोगों के बीच खुद को उड़ा लिया। इसके बाद घटनास्थल पर जमा लोगों पर रॉकेट से हमला किया। इस हमले में 31 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस धमाकों के पीछे आतंकी संगठन बोको हराम का हाथ है।

हमला इतना भयानक था कि इसकी आवाज इलाके में कई किलोमीटर तक सुनी गई थी। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घायलों को तत्‍काल अस्‍पताल में पहुंचाया गया। अधिकारियों के अनुसार, हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.