सर्बिया में सत्ता हस्तांतरण से पहले छात्रों का बड़ा एक्शन, निवर्तमान सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से पद छोड़ने को कहा
सर्बिया के छात्रों ने गुरुवार को पुलिस, खुफिया एजेंसियों और न्यायपालिका के शीर्ष अधिकारियों के इस्तीफे की मांग की। यह ...और पढ़ें

सत्ता संभालने की तैयारी कर रहे छात्रों ने कई वरिष्ठ अधिकारियों से मांगा इस्तीफा
HighLights
14 साल से सत्ता में मौजूद सर्बियन प्रोग्रेसिव पार्टी को हराकर सत्ता में आया स्टूडेंट्स लिस्ट
फिलहाल सत्ता अब भी निवर्तमान अधिकारियों के हाथों में है
एपी, बेलग्रेड। सर्बिया के छात्रों ने गुरुवार को पुलिस, खुफिया एजेंसियों और न्यायपालिका के शीर्ष अधिकारियों के इस्तीफे की मांग की।
यह मांग ऐसे समय में की गई है, जब वे पिछले सप्ताहांत एक ऐतिहासिक चुनावी जीत के बाद सत्ता संभालने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने यह जीत पूर्व ताकतवर नेता अलेक्जेंडर वुसिक के खिलाफ हासिल की है।
छात्रों ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में सर्बिया के चुनाव अधिकारियों से रविवार को हुए मतदान के अंतिम नतीजों की आधिकारिक घोषणा करने का भी आग्रह किया, ताकि नई संसद और सरकार का गठन किया जा सके।
स्टूडेंट्स लिस्ट आंदोलन ने रविवार को हुए संसदीय चुनाव में वुसिक की दक्षिणपंथी सर्बियन प्रोग्रेसिव पार्टी को करारी शिकस्त दी। यह पिछले 14 वर्षों से बिना किसी चुनौती के सत्ता में थी।
फिलहाल सत्ता अब भी निवर्तमान अधिकारियों के हाथों में है, क्योंकि सत्ता के औपचारिक हस्तांतरण में कई सप्ताह लगेंगे।
बेलग्रेड के एक केंद्रीय पार्क में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में छात्र फिलिप उबोविक ने कहा, "अब बदलाव की शुरुआत हो रही है। संस्थान नागरिकों के हैं और कानून सभी पर समान रूप से लागू होता है।"
छात्रों ने गुरुवार को सरकारी कर्मचारियों से कहा कि वे निवर्तमान अधिकारियों को संभावित गलत कामों से जुड़े दस्तावेज या सबूत नष्ट करने से रोकें।
