विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फ्रांस में गृहयुद्ध जैसे हालात: छात्र आंदोलन हुआ नियंत्रण से बाहर, पुलिस के फूले हाथ-पांव

Published: Sun, 04 Oct 2026 05:31 AM (IST)

फ्रांस के विभिन्न शहरों में फैल चुका छात्रों का उग्र आंदोलन अब नियंत्रण के बाहर हो गया है। हिंसा पर ...और पढ़ें

फ्रांस का छात्र आंदोलन नियंत्रण से बाहर, पुलिस के हाथ-पांव फूले

फ्रांस का छात्र आंदोलन नियंत्रण से बाहर, पुलिस के हाथ-पांव फूले

HighLights

  1. पेरिस के पुलिस प्रमुख ने छात्रों से शांतिपूर्ण रास्ते पर लौटने की अपील की

  2. हिंसा में 600 से अधिक पुलिस वाले घायल, करोड़ों की संपत्ति की क्षति

रॉयटर, पेरिस। फ्रांस के विभिन्न शहरों में फैल चुका छात्रों का उग्र आंदोलन अब नियंत्रण के बाहर हो गया है। हिंसा पर उतारू छात्रों के आगे पुलिस बेबस नजर आ रही है। इस बात की पुष्टि खुद पेरिस के पुलिस प्रमुख ने शनिवार को की।

उन्होंने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण रास्ते पर लौटने की अपील करने के साथ चेतावनी दी कि हालात काबू में न आने पर प्रशासन हिंसा और अराजकता के प्रति सख्त रुख अपनायेगा।

शुक्रवार को भी दंगा पुलिस देश भर में आंदोलित छात्रों से जूझती रही थी। छात्र जगह जगह आगजनी और तोड़फोड़ करते नजर आए। छात्र संगठनों ने शिक्षकों से भी हड़ताल में कूदने का आह्वान किया है।

सोमवार से अब तक हिंसा व आगजनी के आरोप में पांच हजार से अधिक लोग, जिनमें ज्यादातर किशोर शामिल हैं, गिरफ्तार किए गए हैं। सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।

राष्ट्रीय पुलिस की प्रवक्ता अगाथ फोकाल्ट ने शनिवार को बताया कि संघर्ष में 600 से अधिक पुलिस कर्मी व अधिकारी भी घायल हुए हैं। शिक्षकों और आम जनता पर हमले हुए हैं, जबकि करोड़ों रुपये की संपत्ति नष्ट हुई है।

पेरिस के पुलिस प्रमुख पैट्रिस फार ने अगले मंगलवार से शुरू होने वाले नए प्रदर्शनों की योजना के मद्देनजर एक्स पर प्रकाशित एक खुले पत्र में कहा कि जिन्होंने इस आंदोलन की शुरुआत की थी, वे अब इसे नियंत्रित नहीं कर रहे हैं।

पत्र में छात्रों से शांतिपूर्ण प्रदर्शनों की ओर लौटने का आह्वान किया गया है। छात्र, कक्षाओं में भीड़भाड़, नियमित शिक्षकों की कमी और जीर्ण-शीर्ण भवनों के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त करने के लिए आंदोलन कर रहे हैं।