विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जर्मनी: 'स्टिक रन' गेम के क्रिएटर मैनुअल ओटो ने लाइवस्ट्रीम के दौरान खुद को लगाई आग, हुई मौत

Published: Thu, 22 Oct 2026 07:06 PM (GMT+05:30)

जर्मन इन्फ्लुएंसर और लोकप्रिय वेब ब्राउजर गेम 'स्टिक रन' के निर्माता मैनुअल ओटो ने ट्विच लाइवस्ट्रीम के दौरान आत्महत्या कर ली।

गेमर मैनुअल ओटो ने ट्विच पर की आत्महत्या। (फोटो-सोशल मीडिया)

गेमर मैनुअल ओटो ने ट्विच पर की आत्महत्या। (फोटो-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. जर्मन इन्फ्लुएंसर मैनुअल ओटो ने ट्विच पर की आत्महत्या।

  2. लोकप्रिय गेम 'स्टिक रन' के निर्माता थे मैनुअल ओटो।

  3. ट्विच ने घटना के बाद मानसिक स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की।

डिजिटल डेस्क, बर्लिन। जर्मन इनफ्लुएंसर और लोकप्रिय वेब ब्राउजर गेम स्टिक रन के निर्माता मैनुअल ओटो ने ट्विच पर लाइवस्ट्रीम के दौरान आत्महत्या कर ली।

गेम के एक प्रवक्ता ने बुधवार को ओटो के निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कंपनी को उस लाइवस्ट्रीम के बारे में पता है, जिसमें ओटो ने अपनी जान ले ली।

पीपल की एक रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण पूर्वी जर्मनी के बवेरिया क्षेत्र में एक स्थान पर आग लगने के बाद मैनुअल ओटो का शव बरामद किया गया। स्थानीय पड़ोसी ने सबसे पहले आग देखी और उसे बुझाने की कोशिश की।

कंपनी ने घटना पर जताया शोक

ओटो के निधन पर स्टिक रन की आधिकारिक टीम ने फेसबुक पर एक भावुक बयान जारी करते हुए लिखा, 'बहुत भारी मन से हम अपने क्रिएटर, डेवलपर और साथी 'स्टिक रनर', मार्क-मैनुअल अलेक्जेंडर ओटो के निधन की पुष्टि करते हैं। आज हम न केवल अपने क्रिएटर को खोने का शोक मना रहे हैं, बल्कि एक ऐसे साथी साथी को भी खो दिया है जिसका काम हमारे जीवन का हिस्सा बन गया था। उनकी विरासत हर याद, हर रन और उन सभी खिलाड़ियों के जरिए जीवित रहेगी जो स्टिक रन खेलते हुए बड़े हुए हैं।'

WhatsApp Image 2026-10-22 at 7.50.13 PM

ट्विच ने जारी की एडवाइजरी

लाइवस्ट्रीम के दौरान घटी इस घटना के तुरंत बाद 'ट्विच' ने कार्रवाई करते हुए ओटो के चैनल और घटना से जुड़े सभी वीडियो को प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।

ट्विच के प्रवक्ता ने कहा, 'जो कुछ भी हुआ, वह बहुत भयानक है। हमारी कम्युनिटी के लोगों का मानसिक स्वास्थ्य और उनकी भलाई हमारे लिए बहुत मायने रखती है।'

उन्होंने आगे कहा, 'हमारी कम्युनिटी का मानसिक स्वास्थ्य हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। हम किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव या परेशानी से जूझ रहे लोगों से अपील करते हैं कि वे मदद लें। प्लेटफॉर्म पर ऐसे टूल्स उपलब्ध हैं जो यूजर्स को स्थानीय मानसिक स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ सकते हैं।'

कौन थे मैनुअल ओटो?

1996 में जर्मनी में जन्मे मैनुअल ओटो ने सिर्फ 14 साल की उम्र में फेसबुक पर स्टिक रन नाम का एक फ्री-टू-प्ले गेम बनाया था। इस लोकप्रिय मल्टीप्लेयर गेम में खिलाड़ी एक स्टिक फिगर' (रेखाओं से बना पात्र) को कंट्रोल करते हैं, जो बाधाओं से भरे रास्ते पर दौड़ता है और रास्ते में सिक्के और पॉइंट्स इकट्ठा करता है।

2013 के एक इंटरव्यू में ओटो ने बताया था कि बचपन में उन्हें एनिमेटेड फिल्में देखना और कंप्यूटर पर छोटे-छोटे स्केच बनाना पसंद था। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वे खुद भी एक वीडियो गेम बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

उस समय, 'स्टिक रन' का मुकाबला फेसबुक के बेहद लोकप्रिय गेम 'फार्मविले' (FarmVille) जैसे वायरल गेम्स से था। अनुमानों के अनुसार, दुनिया भर में डेस्कटॉप और मोबाइल फोन दोनों पर 'स्टिक रन' को 43 मिलियन से अधिक बार खेला गया है।

यह भी पढ़ें- जर्मनी की नागरिकता दिलाने के नाम पर 60 लाख की ठगी, पूर्व नौकरशाह की बेटी IGI एयरपोर्ट से गिरफ्तार