विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Madagascar Stampede: मेडागास्कर के राष्ट्रीय स्टेडियम में मची भगदड़, 12 लोगों की मौत; 80 घायल

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Sat, 26 Aug 2023 01:43 AM (IST)Updated: Sat, 26 Aug 2023 01:52 AM (IST)

मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो के एक स्टेडियम में शुक्रवार को भगदड़ मच गई जिसमें कम से कम 12 लोगों की ...और पढ़ें

मेडागास्कर के राष्ट्रीय स्टेडियम में भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत।
मेडागास्कर के राष्ट्रीय स्टेडियम में भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत।

एंटानानारिवो, रायटर। मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो के एक स्टेडियम में शुक्रवार को भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 80 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी रायटर ने देश के प्रधानमंत्री क्रिश्चियन नत्से के हवाले से यह जानकारी दी है। पीएम नत्से के मुताबिक, घायलों में से 11 की हालत बेहद गंभीर है।

प्रधानमंत्री ने कहा

हिंद महासागर द्वीप खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए मेडागास्कर के राष्ट्रीय स्टेडियम में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे खेल प्रशंसकों की भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई और लगभग 80 घायल हो गए।

राष्ट्रपति ने घटना पर जताया दुख

राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना ने स्टेडियम में मची भीड़ के कारण लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रवेश द्वार पर भगदड़ मच गई। बहुत से लोगों को चोटें आई हैं। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद लोगों के साथ राष्ट्रपति ने भी मौन रखा।

मौन के बाद जारी रहा समारोह 

मेडागास्कर में स्टेडियम में भगदड़ किस कारण से हुई अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, मौन के बाद लेजर शो और आतिशबाजी के साथ समारोह जारी रहा। मालूम हो कि साल 2019 में महामासिना स्टेडियम में इसी तरह की घटना में कम से कम 15 लोग मारे गए थे। 

मालूम हो कि हिंद महासागर द्वीप खेल साल 1977 में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ( International Olympic Committee) द्वारा बनाए गए थे। इसमें मॉरीशस, सेशेल्स, कोमोरोस, मेडागास्कर, मैयट, रीयूनियन और मालदीव के एथलीट शामिल हैं।