Move to Jagran APP

श्रीलंका नौसेना ने एक दर्जन भारतीय मछुआरों को पकड़ा

श्रीलंका नौसेना ने घुसपैठ का आरोप लगाते हुए भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया है। ये सभी भारतीय मछुआरे श्रीलंका के जलक्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 09:06 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 11:18 AM (IST)
श्रीलंका नौसेना ने एक दर्जन भारतीय मछुआरों को पकड़ा
श्रीलंका नौसेना ने एक दर्जन भारतीय मछुआरों को पकड़ा

नई दिल्ली, एएनआइ। श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार सुबह नेदुनथेवू के द्वीप के पास 11 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया। श्रीलंका के कर्णनगर नौसेना शिविर में भारतीय मछुआरों से पूछताछ चल रही है। तमिलनाडु के मत्स्य पालन विभाग के सहायक निदेशक युवराज ने जानकारी देते हुए कहा कि अधिकतर मछुआरे रामेश्वरम के हैं जिन्हे अब श्रीलंका के कर्णनगर ले जाया गया है। मछुआरों की दो नावों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा जब्त भी कर लिया गया।

loksabha election banner

श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने कथित रूप से 50 से अधिक मछली पकड़ने के जाल को क्षतिग्रस्त कर दिया और उनसे जीपीएस उपकरण भी जब्त कर लिए। अधिकारी ने कहा कि इस घटना के बाद 500 से अधिक नौकाओं में मछुआरों को बिना मछली पकड़े वापस बुला लिया गया।

बता दें कि ज्यादा और अच्छे किस्म की मछली पकड़ने के लिए भारतीय मछुआरे दूर तक चले जाते हैं। भारतीय मछुआरों को पता भी नहीं चलता कि वो कब वो श्रीलंका की सीमा में प्रवेश कर गए। दूसरे देश की समुद्री सीमा में प्रवेश करते ही श्रीलंका की नौसेना मछुआरों को अक्सर गिरफ्तार कर लेती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.