'पीएम मोदी से कहें कि सऊदी में फंसे तमिल युवक को बचाएं', श्रीलंकाई सांसद की दिसानायके से अपील
श्रीलंका के एक सांसद ने राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से अपील की है कि वे सऊदी अरब में कानूनी कार्यवाही ...और पढ़ें

श्रीलंका के सांसद ने अपने राष्ट्रपति से की पीएम मोदी से बात करने की अपील।
HighLights
श्रीलंकाई सांसद ने राष्ट्रपति से मोदी के हस्तक्षेप की अपील की।
तमिल युवक अनोजन शिवरासा सऊदी अरब में कानूनी कार्यवाही का सामना कर रहा।
कथित ईशनिंदा के आरोप में मौत की सजा का दावा, परिवार चिंतित।
डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका के एक सांसद ने राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से अपील की है कि वे सऊदी अरब में कानूनी कार्यवाही का सामना कर रहे तमिल युवक के मामले में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दखल देने का अनुरोध करें।
यह अपील श्रीलंकाई नागरिक अनोजन शिवरासा के मामले में की गई है। उनके परिवार का दावा है कि इंटरनेट मीडिया पर कथित तौर पर ईशनिंदा वाली पोस्ट के कारण उसे सऊदी अरब में मौत की सजा सुनाई गई है। वह नौ महीने पहले नौकरी के लिए सऊदी अरब गया था। हालांकि, श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि शिवरासा को मौत की सजा सुनाई गई है।
तमिल प्रोग्रेसिव अलायंस के नेता मनो गणेशन ने एक्स पोस्ट में कहा, "मैं राष्ट्रपति से आग्रह करता हूं कि वे अनोजन शिवरासा की बेहद मुश्किल स्थिति के बारे में अपने दोस्त और 'श्रीलंका रत्न' से सम्मानित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ध्यान तुरंत आकर्षित करें।
गणेशन ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के सऊदी प्रधानमंत्री और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ करीबी संबंध हैं, इसलिए मैं आपसे अपील करता हूं कि आप प्रधानमंत्री मोदी से क्राउन प्रिंस सलमान के साथ व्यक्तिगत रूप से बात करने और अनोजन के मामले का मानवीय आधार पर समाधान निकालने का अनुरोध करें।
