विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीलंका ने चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के बाद 40 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजा

Published: Tue, 27 Oct 2026 01:53 AM (IST)

श्रीलंका ने अपने दक्षिणी तट के पास मुसीबत में फंसे 40 ईरानी नाविकों को बचाया, उन्हें चिकित्सा सुविधा दी और फिर उनके देश वापस भेज दिया।

श्रीलंका ने ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजा।

श्रीलंका ने ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजा।

डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका ने अपने दक्षिणी तट के पास मुसीबत में फंसे एक जहाज से 40 ईरानी नाविकों को बचाया, उन्हें चिकित्सा सुविधा दी और फिर वापस उनके देश भेज दिया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने रविवार को बताया, "वे शनिवार सुबह हवाई मार्ग से रवाना हो गए। उनकी रवानगी के लिए जरूरी इंतजामों का खर्च ईरान के दूतावास ने उठाया था।"

श्रीलंका के दक्षिणी तट पर स्थित बंदरगाह शहर गाले से लगभग 24 नाटिकल मील दूर एक व्यापारिक जहाज के मुसीबत में फंसे होने की सूचना मिलने पर श्रीलंकाई अधिकारियों ने मानवीय अभियान चलाया।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब श्रीलंका के आसपास के समुद्री इलाकों में ईरानी जहाजों की कड़ी निगरानी की जा रही है। ऐसा ईरानी जहाजों पर अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर जताई गई चिंताओं के कारण हो रहा है।

मार्च में, श्रीलंकाई जलक्षेत्र के बाहर एक अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी नौसैनिक जहाज आइआरआइएस डेना को डुबो दिया था, जिसमें 84 ईरानी नाविक मारे गए थे।