विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gotabaya reached Singapore: डर के साए में सिंगापुर पहुंचे श्रीलंका के फरार राष्‍ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे, नहीं मांगी शरण

By Kamal VermaEdited By:
Published: Thu, 14 Jul 2022 02:19 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jul 2022 06:11 PM (IST)

Sri Lanka President Gotabaya Rajpaksa Leaves Male राष्‍ट्रपति गोटाबाया एक पैसेंजर फ्लाइट से सिंगापुर जा रहे हैं। उनका विमान सिंगापुर ...और पढ़ें

सिंगापुर जाते समय गोटाबाया डरे हुए थे।
सिंगापुर जाते समय गोटाबाया डरे हुए थे।

नई दिल्‍ली (आनलाइन डेस्‍क)। श्रीलंका के राष्‍ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे साऊदी अरब की एयरलाइंस Saudia से सिंगापुर पहुंच चुके हैं। मालदीव की स्‍थानीय मीडिया की मानें तो इस विमान में सवार होते हुए उनके चेहरे पर डर का भाव था। वो अपने दो अंगरक्षकों और अपनी पत्‍नी के साथ इस सफर पर निकले थे। उनके विमान को 11:30 बजे मालदीव के माले इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरनी थी, लेकिन कुछ वजहों के चलते ये विमान 8 मिनट की देरी से उड़ान भर सका। माना जा रहा है कि इसकी वजह गोटाबाया ही थे। सिंगापुर के स्‍थानीय समयानुसार ये विमान शाम 7:05 बजे एयरपोर्ट पर उतरा। 

गोटाबाया के चेहरे पर डर

मालदीव की मीडिया के मुताबिक वो आम आदमियों के बीच एक पैसेंजर विमान में सफर करने से डर रहे थे। इससे पहले खबर आई थी कि उन्‍हें सिंगापुर ले जाने के लिए एक प्राइवेट जेट का इंतजाम किया गया था। गोटाबाया जिस विमान में सवार हैं वो Boeing का B787-900 विमान है। इसमें कुल 298 यात्रियों के बैठने की सुविधा है। इस विमान ने पहली बार अगस्‍त 2017 ने उड़ान भरी थी। 

सिंगापुर में कुछ दिन रुकेंगे गोटाबाया

सिंगापुर के स्‍ट्रेट टाइम्‍स के मुताबिक गोटाबाया वहां पर कुछ दिन रुकेंगे। हालांकि कुछ अपुष्‍ट खबरों में ये भी कहा जा रहा है कि वो सिंगापुर से कहीं दूसरी जगह भी जा सकते हैं। बता दें कि गोटाबाया राजपक्षे और उनके परिवार के सदस्‍यों को लेकर बनाई गई सरकार की गलत नीतियों की बदौलत श्रीलंका आज बदहाली की कगार पर पहुंच चुका है।

शरण को नहीं दी है मंजूरी

सिंगापुर मीडिया ने विदेश मंत्रालय के हवाले से बताया कि गोटाबाया को यहां पर निजी दौरे पर पर आने की इजाजत मिली है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने ये भी बताया कि गोटाबाया ने सिंगापुर में न तो शरण मांगी है न ही उन्‍हें ऐसी कोई राहत दी गई है। प्रवक्‍ता के मुताबिक सिंगापुर इस तरह की शरण को मंजूरी भी नहीं देता है। सिंगापुर पुलिस की मानें तो गोटाबाया को सोशल विजिट पास दिया गया है।  

श्रीलंका पर 51 अरब डालर का कर्ज

श्रीलंका पर 51 अरब डालर का कर्ज है, जिसको उतारने में श्रीलंका ने हाथ खड़े कर दिए हैं। श्रीलंका की कोशिश है कि वो अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष से ऋण लेने में सफल हो जाए। हालांकि इसमें उसको अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। फिलहाल श्रीलंका में जबरदस्‍त संकट देखने को मिल रहा है।