श्रीलंका की नई कैबिनेट घोषित, समरवीरा को फिर से वित्त मंत्री बनाया गया
श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेन ने गुरुवार को फिर से 30 सदस्यीय कैबिनेट की घोषणा की।
By Vikas JangraEdited By: Published: Thu, 20 Dec 2018 12:44 PM (IST)Updated: Thu, 20 Dec 2018 12:44 PM (IST)
कोलंबो, रायटर्स। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेन ने गुरुवार को फिर से 30 सदस्यीय कैबिनेट की घोषणा की। बता दें कि करीब दो महीने तक चले राजनीतिक विवाद के बाद रानिल विक्रमसिंघे एक बार फिर तमिल राष्ट्र के प्रधानमंत्री बन गए हैं। मंगला समरवीरा को एक बार फिर से वित्त मंत्री बनाया गया है ताकि 1 जनवरी को वे अस्थाई बजट पेश कर सकें।
बता दें कि श्रीलंका में अक्टूबर में राजनीतिक विवाद शुरू हो गया था। जिसमें कि सिरिसेन ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को बर्खास्त कर दिया था। उन्होंने विक्रमसिंघे की जगह महिंद्रा राजपक्षे को प्रधानमंत्री बना दिया था। हालांकि, संसद में राजपक्षे बहुमत साबित करने में नाकाम रहे और देश को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें