Move to Jagran APP

Sri Lanka Crisis : श्रीलंकाई नौसेना ने प्रवास का प्रयास कर रहे, लोगों को लिया हिरासत में, जानिए क्या है पूरा मामला

नौसेना की नौकाओं द्वारा समुद्र में एक संदिग्ध बहु-दिवसीय ट्रॉलर का पता लगाया गया जिसके बाद उन्होंने तलाशी ली। कोलंबो गजट ने बताया कि ये लोग मन्नार किलिनोच्ची जाफना कट्टनकुडी वेन्नापुवा चिलाव और बट्टिकलोआ के निवासी बताए जाते हैं।

By Shashank Shekhar MishraEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 07:14 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 07:14 PM (IST)
Sri Lanka Crisis : श्रीलंकाई नौसेना ने प्रवास का प्रयास कर रहे, लोगों को लिया हिरासत में, जानिए क्या है पूरा मामला
ये लोग मन्नार, किलिनोच्ची, जाफना, कट्टनकुडी, वेन्नापुवा, चिलाव और बट्टिकलोआ के निवासी बताए जाते हैं। (फोटो-एएनआइ)

कोलंबो, एएनआइ। श्रीलंकाई नौसेना ने दो दिनों में 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया, जो नाव से ऑस्ट्रेलिया जाने की कोशिश कर रहे थे। नेवी मीडिया यूनिट के अनुसार, यूनिट ने सोमवार रात नेगोंबो के समुद्र में कम से कम 47 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 5 मानव तस्करों के साथ-साथ 34 पुरुष, 6 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल हैं। नौसेना की मीडिया इकाई ने कहा कि नौसेना की नौकाओं द्वारा समुद्र में एक संदिग्ध बहु-दिवसीय ट्रॉलर का पता लगाया गया, जिसके बाद उन्होंने तलाशी ली। कोलंबो गजट ने बताया कि ये लोग मन्नार, किलिनोच्ची, जाफना, कट्टनकुडी, वेन्नापुवा, चिलाव और बट्टिकलोआ के निवासी बताए जाते हैं।

loksabha election banner

सोमवार को, श्रीलंकाई ने पूर्वी समुद्र में किए गए एक तलाशी अभियान के दौरान 54 व्यक्तियों के साथ एक बहु-दिवसीय मछली पकड़ने वाला ट्रॉलर जब्त किया। हिरासत में लिए गए लोगों में 52 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। संदिग्ध 19 से 53 वर्ष की उम्र के बट्टिकलोआ, त्रिंकोमाली, मुल्लातिवु और जाफना के निवासी थे। उन्हें श्रीलंका में त्रिंकोमाली हार्बर पुलिस को सौंप दिया गया था। इस महीने की शुरुआत में, नौसेना ने 15 जून को, पूर्वी समुद्र में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा किए गए एक विशेष अभियान के दौरान, श्रीलंकाई नौसेना ने नाव से प्रवास करने का प्रयास कर रहे 64 अन्य लोगों को हिरासत में लिया था।

पिछले कुछ महीनों में, श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री मार्गों का उपयोग करके अवैध रूप से प्रवास करने की कोशिश कर रहे कई लोगों को हिरासत में लिया है। विशेष रूप से, श्रीलंका इस समय अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, जिसके कारण पूरे द्वीप राष्ट्र में भोजन, दवा, रसोई गैस और ईंधन जैसी आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी हो गई है।

आजादी के बाद सबसे खराब आर्थिक संकट

बता दें, श्रीलंका 1948 में स्वतंत्रता मिलने के बाद से सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, जिससे पूरे द्वीप राष्ट्र में भोजन, दवा, रसोई गैस और ईंधन जैसी आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.