VIDEO: श्रीलंका में चलती बस पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, दो यात्री घायल
श्रीलंका में कोलंबो-कैंडी मार्ग पर कडुगन्नावा इलाके में एक निजी बस पर पहाड़ी से विशाल पत्थर गिरने से दो यात्री घायल हो गए।
HighLights
कोलंबो-कैंडी मार्ग पर बस पर गिरा विशाल पत्थर।
कडुगन्नावा इलाके में हुई घटना में दो यात्री घायल।
बस की छत टूटी, बारिश ने बढ़ाई यात्रियों की मुसीबत।
डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका के कोलंबो-कैंडी मुख्य मार्ग पर स्थित कडुगन्नावा इलाके में शनिवार देर रात एक निजी बस पर पहाड़ी से विशाल पत्थर गिर गया, जिससे बस की छत में बड़ा छेद हो गया और दो यात्री घायल हो गए।
जैसे ही विशाल पत्थर बस की छत को तोड़कर बस के अदंर गिरा, बस में मौजूद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय समयानुसार, यह घटना रात करीब 10.04 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बारिश ने यात्रियों की बढ़ाई मुसीबत
बस की छत में छेद होने से बारिश का पानी बस के अंदर आने लगा। पत्थर गिरने के घबराए यात्रियों के लिए बारिश ने मुसीबत और बढ़ा दी।
श्रीलंका के कई हिस्सों में बारिश
यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब श्रीलंका के कई हिस्सों में बारिश और खराब मौसम की चपेट में है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
